आलोकेश बप्पी लाहिड़ी का निधन, संगीत को डिज‍िटल करने वाले संगीतकारों में बड़ा योगदान

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। सिंगर और कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी जिन्होंने भारत में डिस्को म्यूजिक को पॉपुलर किया, उनका 69 की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर का निधन मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात को हो गया था। जो डॉक्टर सिंगर का इलाज कर रहे थे, उनका कहना है कि बप्पी को कई हेल्थ की दिक्कतें थी। अब डॉक्टर ने सिंगर के निधन पर स्टेटमेंट दिया है। पीटीआई से बात करते हुए दीपक नमजोशी ने कहा, बप्पी लाहिड़ी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्च किया गया। लेकिन मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर पर बुलाया। इसके बाद उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने बप्पी लाहिड़ी के निधन की वजह भी बताया उन्होंने कहा, ‘आधी रात से कुछ समय पहले ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

बप्पी लाहिड़ी ने जिन गानों का कंपोज किया, उनमें डिस्को डांसर, हिम्मतवाला, शराबी, एडवेंचर ऑफ टार्ज़न, डांस-डांस, सत्यमेव जयते, कमांडो, आज के शंहंशाह, थानेदार, नंबरी आदमी, शोला और शबनम सबसे अहम हैं. बप्पी लाहिड़ी की जिमी-जिमी, आजा-आजा की लोकप्रियता तो आज भी सिर चढ़कर बोलती है। आलोकेश लाहिड़ी को हम बप्पी लाहिड़ी के नाम से जानते थे. सिर्फ़ चार साल की उम्र में लता मंगेशकर के एक गीत में तबला बजाकर मशहूर हुए आलोकेश लाहिड़ी को सब प्यार से बप्पी बुलाने लगे थे । तब से अब तक वो बप्पी दा के नाम से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी फैमस हुए थे। 80 का दशक बप्पी लाहिड़ी की डिस्को धुनों पर नाचा और उन्हें डिस्को किंग बना दिया। बॉलीवुड में संगीत को डिज‍िटल करने वाले संगीतकारों में बप्पी लाहिड़ी का बड़ा योगदान है ।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather