वाराणसी में 16 दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक

SHARE:

Air Quality Index

BNP NEWS DESK। Air Quality Index मौसम बदला, कोहरे की धुंध छटी, बादलों का धुंधलका तेज पछुआ में उड़ना शुरू हुआ तो बनारस की बयार भी बदलने लगी। विगत 16 दिनों से लोग यहां सुख-संतोष की हवा में सांस ले रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 100 से नीचे लाइट ग्रीन यानी संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। गुरुवार को शहर का औसत एक्यूआई 68 रहा। चारों स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता हरित दर्ज की गई, रात में लगभग 10 बजे भेलूपुर क्षेत्र में जरूर हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई और यह मध्यम श्रेणी में 103 पर जा पहुंची।

लगभग दो र्व्षों में अधिकांश समय हरित जोन में रही बनार की हवा बीते बढ़ते प्रदूषण के चलते अक्टूबर महीने से ही मध्यम श्रेणी में पहुंच गई थी, इस बीच दिसंबर महीने में दो-एक दिन यह आरेंज लेवल तक भी जा पहुंची थी।

Air Quality Index ठंड के मौसम में कोहरा, धुंध, पाले के साथ हवा में जहरीली गैसों के कणों व धूल कणों की सघनता बढ़ती गई और यह पीत श्रेणी में बनी रही। हालांकि जनवरी माह में कभी हरित-कभी पीत श्रेणी मेें ऊपर-नीचे होती हवा की गुणवत्ता का सूचकांक बीते 28 जनवरी से 100 से नीचे आ गया और हवा हल्के हरित जोन में प्रवेश कर संतोषजनक हो गई।

तब से अब तक यह हल्के हरित जोन में 100 से नीचे बनी हुई है। 16वें दिन शाम पांच बजे एक्यूआई अर्दली बाजार में 68 भेलूपुर में 83, बीएचयू में 68, मलदहिया में 54 रिकार्ड की गई। देर रात लगभग 10 बजे भेलूपुर क्षेत्र में एक्यूआई जरूर 103 हो गई। Air Quality Index

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें