Varanasi Cricket Stadium :स्‍टैंड डमरू, दर्शक दीर्घा अर्धचंद्राकार और फ्लड लाइट को त्रिशूल के आकार में बनाया जाएगा

SHARE:

Cricket Stadium in Varanasi

BNP NEWS DESK।। Varanasi Cricket Stadium प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी आ रहे हैं। अपने इस काशी दौरे के दौरान पीएम मोदी वाराणसी (Varanasi) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। कानपुर और लखनऊ के बाद यूपी का ये तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। 23 सितंबर को पीएम मोदी भूमिपूजन के बाद इसकी आधारशिला रखेंगे।

Varanasi Cricket Stadium जानकारी के अनुसार इस स्टेडियम को तैयार करने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होगा। वाराणसी क्रिकेट स्‍टेडियम की डिजाइन आई सामने स्‍टैंड डमरू, दर्शक दीर्घा अर्धचंद्राकार और फ्लड लाइट को त्रिशूल के आकार में बनाया जाएगा।

वाराणसी के राजातालाब इलाके के गंजारी गांव में रिंग रोड के किनारे यह स्टेडियम बनेगा। भूमि पूजन के 27 महीने बाद यानी दिसम्बर 2025 तक इसे पूरा किया जाएगा। लार्सन एंड तुर्बो (एलएनटी) संस्था इस काम को पूरा करेगी। फिलहाल वाराणसी में बनने वाले इस अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की डिजाइन भी तैयार हो गई है।

45 हजार लोग देख सकेंगे मैच

जानकारी के अनुसार वाराणसी में बनने वाला यह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 32 एकड़ में तैयार होगा. इस स्टेडियम में एक साथ 45 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा फिलहाल इस स्टेडियम को डे नाइट मैच के लिए तैयार किया जा रहा है.

नहीं रुकेगा बारिश का पानी

यह क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बारिश का पानी निकलने के खास इंतजाम होंगे ताकि मानसून के सीजन में बारिश के बाद आसानी के यहां मैच कराया जा सकें।इसके अलावा इस स्टेडियम में खास एलईडी लाइट भी लगाई जाएगी।बताया जा रहा है इस स्टेडियम में चार ड्रेसिंग रूम और तीन प्रैक्टिस ग्राउंड होंगे.

स्टेडियम तक पहुंचने का मार्ग होगा वीवीआईपी

वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस स्टेडियम तक पहुंचने वाला मार्ग भी VVIP होगा।स्टेडियम तक पहुंचने वाली हर सड़के चौड़ी सुंदर होंगी ताकि बिना ट्रैफिक के तामझाम के लोग इस स्टेडियम तक पहुंच सकें।

प्रदेश में कानपुर में ग्रीन पार्क और लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम पहले से हैं। बताया जा रहा है कि एलएनटी ने वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का कामकाज संभाल लिया है। अभी स्टेडियम के डिजायन पर काम हो रहा है। सितंबर माह के अंत तक स्टेडियम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

स्टेडियम निर्माण के लिए एलएनटी को 331 करोड़ रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। कंपनी 30 माह में दिसंबर 2025 तक स्टेडियम का निर्माण करेगी। लंबी अवधि की लीज के तहत बीसीसीआई हर साल एक तय रकम भी सरकार को देगा। वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से खेल जगत में प्रदेश को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। वहीं इससे पर्यटन और खेल प्रतिभाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather