UP assembly elections 2022 : सियासी जंग में अमित शाह सहारनपुर पहुंचे, मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर में शाकुंभरी देवी विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर लोगों को सम्‍बोधित करते हुए अमित शाह ने एक बार फिर 300 प्‍लस का नारा दोहराया और कहा कि इसके लिए पश्चिमी यूपी का आशीर्वाद चाहिए। उन्‍होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वे यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठा रहे हैं। पता नहीं किस चश्‍मे से देखते हैं। घर जाकर जरा आंकड़े खंगाल लें। उनके राज में प्रदेश में माफिया राज था। आज कानून का राज है। अपराधों में 70 प्रतिशत की कमी आई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे। मुरादाबाद मंडल में फिलहाल कांग्रेस के पास 27 में से एक भी सीट नहीं है। मुरादाबाद में प्रियंका की ससुराल है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है। मुरादाबाद देश-विदेश में पीतल नगरी के नाम जाना जाता है। मुझे याद है कि एक्सपोर्टरों के लिए मेरे पिता राजीव गांधी ने कारोबारियों के लोन माफ किए। टैक्स में भी मदद होती थी।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति है कि 8000 करोड़ का निर्यात 2000 करोड़ पर आ गया है। 3 लाख कारीगरों की रोजी-रोटी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपके कारोबार को बर्बाद किया। सबसे पहले नोटबंदी लागू की। जिससे आपको नुकसान हुआ। आपसे कहा काला धन वापस आएगा। आप सब को पता है कि काला धन नहीं आया। जीएसटी से आपकी कमर टूट गई। कारोबारी परेशान हुआ। बिजली-डीजल महंगा हुआ। कच्चा माल महंगा हुआ। उधर चीन आगे बढ़ रहा था। उन्होंने हुनर को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया। लेकिन मुरादाबाद में वो काम नहीं हुआ। जो यहां होना चाहिए था। आपने पीतल नगरी अपने खून-पसीने से बनाई। यह सरकार सिर्फ अंधेर नगरी बनाती है। और अंधेर नगरी का चौपट राजा है। महंगाई, बेरोजगारी दी है इस सरकार ने।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather