साइको-थ्रिलर फिल्म ‘चुप’ से सनी देओल का दिखा नया अंदाज, फैंस काे आ रहा पंसद

SHARE:

Sunny Deol

BNP News Desk। Sunny Deol बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल लंबे वक्त बाद आर. बाल्की की फिल्म चुप रिवेंज ऑफ आर्टिस्ट से सिल्वर स्क्रिन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वो पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो एक साइको किलर की तलाश में संघर्ष करते हुए दिखाई देंगे।
फिल्म एक ऐसे साइको किलर की कहानी है जो पहले अपने टारगेट को खौफनाक मौत देता और फिर अपने इस घिनौने काम के लिए मरने वाले के माथे पर स्टार बनाकर से खुद को रेटिंग देता है। 1 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर ने देखने वालों को हिलाकर रख दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि फिल्म में सनी के साथ दलकीर सलमान, पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरी लीड रोल में है। फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
सनी देओल का नया अवतार देख उत्साहित हुए फैंस
Sunny Deol अब रविवार को अभिनेता सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर चुप से एक स्टिल साझा किया है, जिसमें वो एक ओर घूरते हुए अपने हाथ में गन लिए हुए बेहद गुस्से में दिख रहे हैं। सनी देओल की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक कई हजार लोग लाइक्स कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रिलीज पहले यहां देख सकते हैं फिल्म
वहीं, मेकर्स ने शनिवार को एलान किया था कि फिल्म की रिलीज से पहले चुप को फैंस रिव्यू यानी फ्रीव्यू के कुछ शहरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, वीडियो में निर्देशक आर. बाल्की कहते हैं, ऐसा पहली बार होगा जब लोगों को फिल्म रिव्यू के लिए दिखाई जाएगी। इससे पहले फिल्म को क्रिटिक्स और इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को दिखाया जाता था।
आर. बाल्की की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अभिनेता सनी देओल अपने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इस साइकोलोजिकल फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धन्वंतरी और पूजा भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
इस दिन रिलीज होगी चुप
इस साइकोलोजिकल फिल्म की कहानी रोमांस, रोमांच और इमोशनंस से भरपूर होगी। जानकारी के मुताबिक, ये रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर फिल्म बॉलीवुड के मास्टर निर्माता गुरू दत्त को श्रद्धांजलि है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पा, पैडमैन, चीनी कम जैसी फिल्मों की निर्माण करने वाले आर. बाल्की ने खुद लिखा है। ये फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें