Asia Cup SL vs AFG :  पहले मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

SHARE:

Asia Cup SL vs AFG

Bnp News Desk : Asia Cup SL vs AFG एशिया कप 2022 का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। दुबई में हुए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट हरा दिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत जीत दर्ज की है।

अफगानिस्तान ने एशिया कप के मुख्य चरण के शुरुआती टी-20 मुकाबले में शनिवार को यहां श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने जीत के मिले 106 रन के लक्ष्य को 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीम के लिए बाद रहमानउल्लाह गुरबाज ने 40 और हजरतउल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन बनाए।Asia Cup SL vs AFG हजरतुल्लाह जजई और रहमनतुल्लाह गुरबाज के बीच 83 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। जजई ने 28 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए तो गुरबाज 18 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर आए इब्राहिम जादरान भी बढ़िया बैटिंग कर रहे थे, लेकिन 13 गेंद में 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। नजीबुल्लाह जादरान 2 गेंद में 2 रन बनाक नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से एकमात्र विकेट लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को मिला।

मैन ऑफ द मैच फजलहक फारुकी (11 रन पर तीन विकेट) ने पहले ओवर में ही दो विकेट चटकाकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया जिसके बाद टीम उबर नहीं पाई। नबी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया खासकर तेज गेंदबाज फारूकी ने। पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहा। हमने मैच से पहले योजना बनायी थी। योजना के मुताबिक गेंदबाजी करने का फायदा मिला।’

मैच में चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले नबी ने कहा, ‘इस जीत से हमारा मनोबल ऊंचा है और हम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ मैन ऑफ द मैच फारुकी ने कहा, ‘यह हमारे देश के लिए बड़ी जीत है। नयी गेंद से मेरी योजना टीम को शुरूआती सफलता दिलाने की थी। मैं आखिरी ओवरों में यॉर्कर गेंद भी डाल सकता हूं।’

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि उनकी टीम को अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें पिच और परिस्थितियों के मुताबिक खेलना होगा। पिच पर घास थी और हमारे स्पिनरों को मदद नहीं मिली, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की और हमने कुछ खराब शॉट खेले।’

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather