बीएनपी न्यूज डेस्क। Achinta Sheuli बर्मिंघम में चल रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिल गया है। यह मेडल भी वेटलिफ्टिंग में ही आया है। 73 किलोग्राम कैटिगरी में 20 के अचिंता शुली ने देश को गोल्ड दिलाया। अचिंता से पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंचिता ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड है। उन्होंने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 166 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में फेल होने के बाद तीसरे में उन्होंने 170 किलो का वजन उठाया। अचिंता शुली ने कुल 313 किलो का वजन उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया।
पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले चिंता शेउली पिछले साल उज्बेकिस्तान के ताशकंद में जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के 73 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रहे थे। 73 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन अचिंता शेउली ने कुल 313 किलोग्राम (141 किग्रा स्नैच और 172 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर रजत ) उठाकर रजत पदक हासिल किया।
सिल्वर मेडलिस्ट से 10 किलो ज्यादा वजन उठाया
Achinta Sheuli: मलेशिया के एरी हिदायत ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 303 किलोग्राम वजन उठाया। कनाडा को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। मुकाबला शुरू होने से पहले ही अचिंता शुली जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने 2021 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 2021 में ही जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने अपने नाम सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

भारत का छठा मेडल
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह छठा मेडल है। देश को सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही मिले हैं। अचिंता शुली से पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने भी वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। संकेत महादेव सरगर और बिंदियादेवी रानी ने सिल्वर मेडल जीता था। गुरुराज पुजारी को ब्रॉन्ज मिला था। भारत के तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश भी है। अभी तक 7 इवेंट हुए हैं और इनके सिर्फ एक में भारत को मेडल नहीं मिला।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों की 72 टीमें भाग ले रही हैं. इस दौरान यह टीमें 19 अलग-अलग तरह के खेलों में मेडल के लिए भिड़ रही हैं। इस बार इन 72 देशों के खिलाड़ी 1800 से ज्यादा मेडल के लिए बर्मिंघम में जुटे हैं। महिला टी20 क्रिकेट, 3X3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हील चेयर बास्केटबॉल के रूप में यहां तीन नए खेलों को जगह दी गई है।








