रोहित और कोहली की पहले वन डे में कड़ी परीक्षा

SHARE:

Ranchi One Day

BNP NEWS DESK। Ranchi One Day रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए कड़ी परीक्षा होगी। दोनों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। उनका प्रदर्शन ही उनके 2027 विश्वकप खेलने के दावे को पुख्ता करेगा।
रोहित-कोहली अब केवल एक अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, और भारत के अगले दो महीनों में केवल छह वनडे खेलने की योजना है। तीन दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध और तीन जनवरी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध घरेलू मैदान पर।
Ranchi One Day ऐसे में रोहित और विराट के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। यह सीरीज भले ही 2027 विश्व कप के लिए उनके भविष्य को तय नहीं करेगा, लेकिन उनकी दावेदारी को अवश्य पुख्ता करेगा।

रांची के ग्राउंड में बतौर ओपनर रोहित ने पहचान बनाई थी

इसे संयोग ही कहेंगे कि जिस ग्राउंड में रोहित शर्मा को बतौर प्रारंभिक बल्लेबाज पहचान मिली थी
उसी मैदान में अगले विश्व कप के लिए अग्निपरीक्षा देनी पड़ रही है। 2013 में इसी जेएससीए स्टेडियम में रोहित शर्मा को पहली बार एक पूर्णकालिक ओपनर के रूप में पहचान मिली थी। इसके बाद बतौर ओपनर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
38 वर्षीय रोहित एक बार फिर से रांची में कदम रख रहे हैं, इस बार टीम को जीत की पटरी पर लाने के लिए और अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए उनका बल्ला बोलेगा।

यशस्वी बनेंगे रोहित के जोड़ीदार

चोटिल शुभमन गिल के टीम में नहीं रहने के कारण रोहित शर्मा को इस बार यशस्वी जायसवाल के रूप में नया साथी मिलना तय है। अपने छोटे से करियर में यशस्वी ने सफेद गेंद से मात्र एक मैच खेला है। उपरी क्रम में स्थापित बल्लेबाजों के रहने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया है। विराट कोहली का तीसरे नंबर पर आना तय है।
तिलक वर्मा चौथे, कप्तान केएल राहुल पांचवें या छठे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे।  पंत, रुतुराज और नीतीश में से दो का खेलना तय है लेकिन इसका निर्णय टीम प्रबंधन मैच के पूर्व करेगा। Ranchi One Day

 

दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा और जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा। हालांकि टीम को तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्टजे कमी खलेगी लेकिन जिस तरह से स्पिन व तेज गेंदबाजों में टेस्ट में प्रदर्शन किया है उससे उनके हौसले बुलंद हैं।
मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा के पास एकदिवसीय मैच में भी अपनी कप्तानी साबित करने का मौका होगा। वहीं क्विंटन डि काक का अनुभव, और मध्य क्रम में मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस और टोनी डि जोर्जी बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे। Ranchi One Day

टास होगा बास

जेएससीए स्टेडियम ओस भी निर्णायक साबित हो सकता है। रात में ज्यादा ओस गिरने के बाद टास जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करती आई है। दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण व गेंदबाजी करना काफी दुष्कर हो जाता है। ऐसे में टास जीतने वाली टीम को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

इस प्रकार हैं टीम

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल।

दक्षिण अफ्रीका: तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसेन, टोनी डी जार्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कार्बिन बाश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी नगिदी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन। Ranchi One Day

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड

कुल मैच: 94
भारत जीता: 40
द. अफ्रीका जीता: 51
नो रिजल्ट: 3

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें