By Election Results 2022: रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा की जीत, पंजाब में आप की हार

SHARE:

By Election Results 2022

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। By Election Results 2022  तीन लोकसभा सीटों के उपचुनाव का परिणाम आ गया है। यूपी में बीजेपी ने सपा को उसके गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में मात दे दी है। रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार सपा उम्मीदवार को आसिम रजा को 42 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को हराया। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की है। मान ने इस सीट पर आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को पराजित किया है। वहीं, त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। बीजेपी ने त्रिपुरा की जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारदोवाली सीट पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को अगरतला सीट पर जीत मिली है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली सीट से जीत हासिल की। उनका सीएम बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी था।
दिल्‍ली की राजिंदर नगर सीट से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 3 जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली। आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु विधानसभा सीट से YSR कांग्रेस के विक्रम रेड्डी ने 88 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की। झारखंड की मांडर सीट की काउंटिंग चल रही है। यहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की संयुक्त उम्मीदवार शिल्पी तिर्की आगे चल रही हैं।

2024 के लिए यूपी की जनता ने दिया स्पष्ट संदेश- बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए जनता का संदेश बताया है। सीएम योगी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और पीएम मोदी के लिए लोगों के विश्वास का परिणाम है। दोनों सीटों पर रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच रखने वालों और परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों और पेशेवर माफियाओं को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने वाली नहीं है।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबके विश्वास को अर्जित किया है। यह जनादेश उसी विश्वास का परिणाम है।
योगी ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है। 2024 में विजयश्री के लिए यह दूरगामी संदेश भी है। 2024 में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। भाजपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। आज के विजय में यह संदेश स्पष्ट रूप से आया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें