इस बाबत कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि वर्ष 2021 में 12 सितंबर को आयोजित नीट परीक्षा में क्राइम ब्रांच वाराणसी एवं थाना सारनाथ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सॉल्वर सहित अन्य अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना सारनाथ में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान गैंग के सरगना एवं अन्य सक्रिय सदस्यों डॉक्टर ओसामा शाहिद, नीलेश उर्फ पीके, विकास कुमार महतो, कन्हैया लाल सिंह, क्रांति कौशल, ओमप्रकाश सिंह, राजू कुमार, डॉक्टर अफरोज एवं मुंतजिर समेत अन्य अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक गैंग है जो कि त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान दिल्ली तक फैला है इस अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य एमबीबीएस में एडमिशन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में असली अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वरों को बिठाकर परीक्षा पास कराते हैं एवम बदले में उनके अभिभावकों से 40 से 50 लाख रुपए की धनराशि वसूलते थे।
उपरोक्त सॉल्वर गैंग के सक्रिय सदस्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 25 मार्च को पुलिस आयुक्त वाराणसी के अनुमोदन के बाद थानाध्यक्ष सारनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवम समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जिला कारागार में निरूद्ध अभियुक्तों के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है-
1. ओशामा शाहिद पुत्र स्व. मक़बूल अहमद, निवासी – शेखवाड़ा, थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ।
2. नीलेश कुमार उर्फ पीके पुत्र कमलवंश नारायण सिंह, निवासी – पाटलिपुत्र टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, पी एंड एम माल के बगल में सरदार पटेल कॉलोनी, थाना दीघा पटना बिहार।
3. विकास कुमार महतो पुत्र स्व. उपेंद्र महतो, निवासी – ग्राम पोस्ट बेला सिमरी थाना खगड़िया जनपद खगड़िया बिहार।
4. कन्हैया लाल सिंह पुत्र स्व. राम सागर सिंह, निवासी डी 1 सद्भावना अपार्टमेंट विवेकानंद पुरम थाना चितईपुर वाराणसी मूल पता ग्राम बरैठा थाना चुनार जनपद वाराणसी।
यह भी पढ़ें : योगी सरकार में पूर्वांचल से जुड़े 10 मंत्रियों को मिला स्थान, छह नए चेहरे भी
5. क्रांति कौशल पुत्र शिव शंकर प्रसाद, निवासी ग्राम नरहरपुर पोस्ट मवइया थाना बबुरी जनपद चंदौली हालपता राजेश पाल के मकान में किराए पर, सुसवाहि थाना चितईपुर वाराणसी।
6. ओम प्रकाश सिंह पुत्र स्व. सोमई प्रसाद, निवासी ग्राम पोस्ट गायघाट थाना छपिया जनपद गोंडा हालपता E -6/534 आम्रपाली योजना हरदोई रोड थाना काकोरी जनपद लखनऊ।
7. राजू कुमार पुत्र ललन प्रसाद शाहू, निवासी चन्दोला थाना काकू जिला जहानाबाद बिहार।
8. डॉ. अफ़रोज़ पुत्र सलाउद्दीन, निवासी नई बाज़ार पूर्वा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर, हालपता- गुडलक स्क्वायर अपार्टमेंट फ्लैट नम्बर 305 केसरबाग लखनऊ।
9. मुन्तजिर पुत्र अब्दुल मतीन, निवासी सरैया थाना मुबारकपुर आज़मगढ़।
नीट सॉल्वर गैंग के सभी सदस्य जिला कारागार वाराणसी में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं। अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमे में रिमांड पर लिया जाएगा। अभियुक्तगणों की चल अचल संपत्तियों का विवरण एकत्र किया जा रहा है शीघ्र ही इनकी अवैध रूप से अर्जित पर संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत सीज किया जाएगा। कमिश्नरेट के अनुसार यह सभी लोग एक एक अभ्यर्थी की भर्ती कराने के लिए उनसे और उनके परिजनों से 40-50 लाख रुपये तक की वसूली करते थे। अब तक उनके द्वारा हुई कमाई को लेकर भी पुलिस टीम जांच कर रही है।








