योगी आदित्‍यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही वाराणसी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन

SHARE:

 

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। योगी सरकार-2 के शपथ ग्रहण को लेकर कार्यकर्ताओं में उल्लास का वातावरण बना हुआ था। उत्साहित कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह से ही बाबा विश्वनाथ दरबार में जुटना शुरू हो गए थे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर श्रद्धालु कार्यकर्ताओं ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन-अर्चन किया। मंदिर के 11 अर्चकों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का विशेष अभिषेक किया गया। इस दौरान बाबा दरबार में बड़ी एलईडी भी लगाई गई थी। उस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक क्विंटल मिष्ठान का भाेग बाबा को अर्पित किया और लोगों में प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान बाबा दरबार में पहुंचने वाले अन्य राज्यों के भक्तों श्रद्धालुओं ने भी एलईडी पर योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण का समारोह का सीधा प्रसारण देखा और हर-हर महादेव का उद्घोष करते रहे। हर ओर श्रद्धा भक्ति के साथ सरकार गठन का उल्लास छलक रहा था।
उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की गई, वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दीर्घायु की कामना की गई। 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर के कर्मचारियों ने परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के लिए दो स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई थी, जिस पर लोगों ने प्रसारण भी देखा। शाम के समय परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें कलाकार राजन तिवारी अपने साथियों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। ललिता घाट पर गंगा के किनारे भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather