• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

काशी की मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल उड़ाकर दिया सौहार्द्र का संदेश

काशी की मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल उड़ाकर दिया सौहार्द्र का संदेश

BNPNEWS by BNPNEWS
March 16, 2022
in धर्म
Reading Time: 1 min read
0
काशी की मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल उड़ाकर दिया सौहार्द्र का संदेश
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। पूरी दुनियां में रंगों की होली होती है लेकिन काशी में दिल मिलाने की होली खेली जाती है और नफरत की होलिका जलायी जाती है। तभी तो भूत भावन महादेव श्मशान में चिता की भस्म से होली खेलते हैं। काशी की मुस्लिम महिलाओं ने मोहब्बत के गुलाल से एक दूसरे को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का संदेश भी दे दिया।
वामपंथियों, कट्टरपंथियों एवं नफरतवादियों द्वारा फैलाये जा रहे नफरत को कड़ी चुनौती काशी की मुस्लिम महिलाओं ने सुभाष भवन लमही में मुहब्बत का गुलाल उड़ाकर दी। चुनाव के पहले सबको देख लेने की धमकी देने वाले गुंडे शरीफों का हिसाब–किताब करने चले थे, जब हार गये तो हिन्दू–मुसलमानों के बीच नफरत का जहर फैलाने में शिद्दत से लगे हैं। सनातन संस्कृति को नीचा दिखाने वाले वामपंथी होली आते ही ‘सेव द वाटर’ का नारा लगाते हैं और शिवरात्रि पर दूध न चढ़ाने की नसीहत देते हैं। इनका मकसद न पानी बचाना है और न दूध। बस सनातन संस्कृति की परम्पराओं को अप्रासंगिक बताकर भारत को नीचा दिखाने की है। नफरत का जहर घोलने वाले इस्लामी कट्टरपंथियों को भी मुहब्बत का पैगाम काशी की मुस्लिम महिलाओं ने दिया।
होली के अवसर पर मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान लमही के इन्रे यश नगर के सुभाष भवन में “मुस्लिम महिलाओं की गुलालों की होली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढ़ोल की थाप होलियाना गीतों के बीच वातावरण में उड़े गुलालों ने भारत की सांझा संस्कृति का संदेश दिया।
मुस्लिम महिलाएं बेशक नकाब में थी, लेकिन न ही उनको फतवेबाज मुल्लाओं का खौफ था और न ही कट्टरपंथियों की धमकी का डर। बेखौफ होकर अपने पूर्वजों के त्यौहारों में शिरकत करने वाली मुस्लिम महिलायें बेहद खुश थीं। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रही थीं और गले मिलकर धर्म जाति के भेद को मिटाकर रिश्ते की डोर में बंधने का संदेश दे रही थीं।
मुस्लिम महिलाओं ने चेहरे पर गुलाल लगाया, हंसी ठिठोली की, फिजाओं में गुलाब की पंखुड़ियों ने मोहब्बत की महक बिखेरी और दुनियां को यकजहती का संदेश भेजा। ढोल की थाप पर जब होली गीत शुरू हुआ तब गीत में काशी विश्वनाथ के साथ भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण को भी मुस्लिम महिलाओं ने शामिल किया। लगे हाथ गीतों में मोदी जी और इन्द्रेश जी भी शामिल हो गए। मुस्लिम महिलाओं ने स्वरचित गीत गाया। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के तस्वीर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता इन्द्रेश कुमार की तस्वीर पर गुलाल लगाकर होली खेली। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की तस्वीर पर गुलाल लगाकर होली कार्यक्रम की शुरुआत की और सुभाष मंदिर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर गुलाल लगाया।
मुस्लिम महिलाओं ने गीत गाए– “योगी आई गईने अब डर काहे का, फिजा में उड़ावा गुलाल अब डर काहे का”।
इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि दुनियां भर की जातियां अपने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं, तो हम अपने पूर्वजों के तीज–त्यौहार, संस्कृति को क्यों नहीं अपना सकते ॽ धर्म बदल लेने से न ही पूर्वज बदल सकते हैं और न ही संस्कृति। हम खून, खानदान, संस्कृति, पूर्वजों और वतन से एक हैं। हम अरबी संस्कृति को स्वीकार नहीं करेंगे और भारतीय संस्कृति को छोड़ नहीं सकते। होली का रंग हमारे पूर्वजों से हमारे खून में है। होली खेलना हमारा सांस्कृतिक अधिकार है। कट्टरपंथी जितना मुसलमानों को अलग–थलग रखने का प्रयास करें, लेकिन हम एक हैं और संस्कृति से भावनात्मक संबंध है।
नजमा परवीन ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के खून से होली खेलने वाले इस्लामी कट्टरपंथियों को अगर होली खेलना ही है तो गुलाल से होली खेलें।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजीव श्रीगुरूजी ने कहा कि पूर्वजों एवं परम्पराओं से एक होने के बावजूद हिन्दू–मुसलमानों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर दी गयी। होली पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा उड़ाया गया गुलाल नफरत के जहर को कम करेगा और सौहार्द्र का वातावरण बनेगा।
इस अवसर पर अर्चना भारतवंशी, डा० मृदुला जायसवाल, सोनी बेगम, नगीना बेगम, नाजमा, मुन्नी, रानी, मैमुननिसा, शहजादी, मरजीना, सोनी, रानी, अजमती, हदीसुन, रईसा, तबस्सुम, शहीदुन, रशीदा, खुशी रमन भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, गीता देवी, सरोज देवी, प्रभावती, गीता, सुनीता, पूनम श्रीवास्तव, रमता, मैना, बिन्दु, किशुना देवी, शीला, सीमा, चिन्ता, किरन, हीरामनी, अर्चना, ममता, अंजु, संगीता, मीना, रीता, ऊषा, मालती, प्रभावती, संगीताआदि लोगों ने भाग लिया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
Baikuntha Chaturdashi
धर्म

बैकुंठ चतुर्दशी का अनुष्‍ठान आज

November 4, 2025
Chhath Mahaparva 2025
धर्म

छठ महापर्व आज से, नहाय-खाय के साथ कठिन व्रत शुरू

October 25, 2025
Next Post
ipl 2025

दो नई टीमों के आने से आइपीएल होगा रोमांचक, 26 मार्च से मैच शुरू

lost job

यूपीपीएससी पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी, एसडीएम व डिप्टी एसपी समेत 250 पदों पर होगी भर्ती

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजन

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अपना वाट्सऐप नंबर जारी करेंगे

Discussion about this post

Recommended

वाराणसी के सोनारपुरा में साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, सात लोग झुलसे

वाराणसी के सोनारपुरा में साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, सात लोग झुलसे

4 years ago
Durgacharan Girls School

सौ साल पुराने दुर्गाचरण विद्यालय का शताब्दी समारोह 9 से 11 तक

Ram Navami

WATCHED VIDEO: रामनवमी पर छह राज्यों में भारी बवाल, हिंसा में एक की मौत

विंध्याचल से वाराणसी और अयोध्या के लिए चलेंगी वातानुकूलित बसें

विंध्याचल से वाराणसी और अयोध्या के लिए चलेंगी वातानुकूलित बसें

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?