वाराणसी में मतगणना स्‍थल पहड़‍िया मंडी से वाहन में ईवीएम ले जाते समय सपाजनों ने किया विरोध

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पहड़‍िया मंडी से ईवीएम एक वाहन में भरकर बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। पहड़िया मंडी में ही ईवीएम सोमवार की रात संकलित कर रखी गई है। हंगामा जानकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर सपाइयों को समझाने में जुट गए। पहड़‍िया मंडी में एक वाहन पर ईवीएम लदकर कहीं जा रही थी कि मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। ईवीएम लदे वाहन को पकड़ने के बाद सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। ड्राइवर को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना था कि यह ईवीएम कल मतगणना की ट्रेनिंग के लिए यहां से यूपी कालेज ले जाई जा रही थी।
वहीं विरोध कर रहे सपाइयों ने वाहन चालक को बंधक बना लिया तो सुरक्षा कारणों से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई। जानकारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के सभी स्थानीय नेता मौके पर जुटे हैं। कुछ देर बाद शहर दक्षिणी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी किशन को दी।
विधानसभा चुनाव के बाद अब लोगों की नजर परिणाम पर टिकी हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी की कड़ी नजर ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) पर है। पहडिय़ा स्थित स्टांग रूम में रखे ईवीएम मशीन की निगरानी के लिए सपा ने कार्यकर्ताओं की टीम गठित की है। सभी कार्यकर्ताओं को दस मार्च तक आठ-आठ घंटे पहडिय़ा स्थित मतगणना केंद्र पर ड्यूटी देने का निर्देश दिया गया है। ईवीएम मशीन निगरानी के लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसी टीवी कैमरा के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन तैनात है। इसके बावजूद सपा ने ईवीएम मशीन निगरानी अपनी टीम बनाई है। मतदान समाप्त होते ही सपा के कार्यकर्ता ईवीएम मशीन के पीछे-पीछे स्वयं भी पहडिय़ा गए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें