बलिया में सात सीट पर तीन मार्च को मतदान, 82 प्रत्याशी मैदान में

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। जिले में लोकतंत्र का पर्व आज है। छठें चरण के लिए गुरुवार को जिले के कुल 2828 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 1404 मतदान केंद्रों पर 24,68,804 मतदाता आज भाग्यविधाता बनेंगे। इसमें 13,42,472 पुरुष जबकि 11,26,244 महिलाएं हैं। वह सात विधानसभा सीटों पर खड़े 82 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सात विधायकों को चुनने के लिए सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सातों विधानसभाओं में सात मॉडल और सात महिला बूथ वोटरों को रिझाएंगे। लोगों का राजनेता कौन बनेगा, इसका पता 10 मार्च को चलेगा।

जिले की सात विधानसभा सीटों पर कई प्रत्याशी हाईप्रोफाइल हैं। बलिया नगर सीट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व सपा से पूर्व मंत्री नारद राय, जबकि बैरिया में संसदीय कार्यराज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्लाव व विधायक सुरेंद्र सिंह, फेफना में युवा एवं खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, बांसडीह में आठ बार के विधायक और सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को जनता अपने कसौटी पर परखेगी। रसड़ा में बसपा विधायक दल के उपनेता उमाशंकर सिंह को भी इस बार विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वोटर किसे अपना नेता चुनते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें