• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home बात अपनी

अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही हैं मुस्लिम महिलाएं, वाराणसी में मुस्लिम महिला अधिवेशन का आयोजन

अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही हैं मुस्लिम महिलाएं, वाराणसी में मुस्लिम महिला अधिवेशन का आयोजन

BNPNEWS by BNPNEWS
February 21, 2022
in बात अपनी
Reading Time: 1 min read
0
अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही हैं मुस्लिम महिलाएं, वाराणसी में मुस्लिम महिला अधिवेशन का आयोजन
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। मुस्लिम महिलाओं के हक और हकूक की लड़ाई लड़ने वाली सर्वोच्च संस्था मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने लमही के सुभाष भवन में द्वितीय मुस्लिम महिला अधिवेशन का आयोजन किया।
पहला अधिवेशन 01 दिसम्बर 2013 को पराड़कर भवन में हुआ था, जिसमें ऐतिहासिक तीन तलाक के खिलाफ आन्दोलन पूरे देश में गया और संसद से कानून पारित हुआ। भारत के इतिहास में मुस्लिम महिलाओं ने पहला आन्दोलन किया और तीन तलाक जैसी कूप्रथा से आज़ादी पायी। यह संयोग है कि वर्ष 2013 में मुस्लिम महिलाओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार को अपना अतिथि बनाया था। इन्द्रेश कुमार ने तीन तलाक की पीड़ा से सिसक रही मुस्लिम महिलाओं का दर्द समझा और धर्म के नाम पर असहनीय पीड़ा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाने में बड़ी भूमिका निभायी।
पूरी दुनिया में सर्वाधिक प्रताड़ित और अधिकार विहीन मुस्लिम महिलाओं ने फिर से अपने जीवन को बचाने और सम्मान के साथ जीने के लिए 9 वर्ष बाद द्वितीय मुस्लिम महिला अधिवेशन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य संवादकर्ता समाज सुधारक एवं आर०एस०एस० के शीर्ष नेता इन्द्रेश कुमार थे।
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने मुख्य संवादकर्ता इन्द्रेश कुमार का स्वागत किया। इन्द्रेश कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोज्वलन कर अधिवेशन का शुभारम्भ किया। जैसे ही इन्द्रेश कुमार सभागार में पहुंचे मुस्लिम महिलाओं ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर दी। सुभाष भवन का सभागार भारत माता की जय, मुस्लिम महिला शक्ति जिन्दाबाद के नारे लगे। अपने बीच में मुक्तिदाता को पाकर खुशी जाहिर कर रही थीं मुस्लिम महिलाएं।
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के जलसे में मुस्लिम महिलाओं की ओर से भारत सरकार, राजनेताओं और मजहबी नेताओं (दानिशों) से अपील की कि –
1. मानवता और महिलाओं पर क्रूर अत्याचार जैसी गैर इस्लामिक हलाला कूप्रथा को तुरन्त समाप्त किया जाए।
2. मुस्लिम मर्दों द्वारा अनेक निकाह करना यानी बहुविवाह करना जिसके कारण औरतों की जिंदगी दर–ब–दर होती है और बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है। इसलिए अनेक निकाह पर प्रतिबंध लगायी जाए।
3. मुसलमानों को गरीबी, बेरोजगारी, अनपढ़ता, पिछड़ेपन, अपराध आदि से मुक्त कराने के लिये परिवार नियोजन अपनाना चाहिए, ताकि संतानें पढ़ी–लिखी, तहजीब वाली, रोजगारयुक्त अपने पैरों पर खड़ी होने वाली बने।
4. सभी धर्मों में सिख, बौद्ध, ईसाई, सनातन (हिन्दू) आदि में पूजा स्थल पर ईश्वर की पूजा करने का अपने–अपने तरीके से अनुमति है, अधिकार है। मस्जिदों में भी महिला को नमाज पढ़ने का अधिकार मिलना चाहिए।
5. हिजाब के नाम पर षड्यंत्र और संघर्ष पैदा करके बेटियों को किताब से और तरक्की से दूर करना और मुसलमान को मजहब के नाम पर भड़काकर देश की एकता, अखण्डता और भाईचारे को तोड़ना यह इस्लाम को दार–दार करता है। मुसलमान को शर्मसार करता है और आपसी भाईचारे को नफरत में बदलता है, इसलिए इस विवाद को तुरंत रोकना चाहिए। इस्लाम की रोशनी है जिस वतन के हो उसके कायदे कानून को मानों यह ईमान है, जिससे जन्नत (स्वर्ग) है।
6. सेना, कोर्ट-कचहरी, पुलिस, एन०सी०सी०, विद्यालयों आदि संस्थाओं में ड्रेस कोड है और उस ड्रेस कोड के कारण किसी का कोई दीन खतरे में नहीं आया, किसी का कोई मजहब खतरे में नहीं आया। ड्रेस कोड का अर्थ है– हम अनेक जातियों, मजहबों, अमीरी–गरीबी का भेद मिटता है।
इस अवसर पर नाजनीन अंसारी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं देशभक्त हैं और नमक हलाल भी। कोरोना काल में मुस्लिम बच्चों को भूख से निजात, घर के हर सदस्य को निवाला, घर, बिजली, पानी, गैस सिलेण्डर, शौचालय, तीन तलाक पीड़ितों को पेंशन, स्वास्थ्य के लिये आयुष्मान कार्ड, बेटियों के निकाह के लिए 50 हजार रुपये देने वाली योगी सरकार ने सुरक्षा भी दिया और सम्मान भी। मुस्लिम महिलाओं को पहली बार इतना महत्व दिया गया। आज तक मुस्लिम महिलाएं कहीं गिनती में नहीं थीं। आज उनका अपना वजूद है, वो जी भर के जी सकती हैं। योगी आदित्यनाथ और नरेन्द्र मोदी ने हमारा साथ दिया। हमलोग इनका साथ कैसे छोड़ दें।
मुख्य संवादकर्ता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि हर मुल्क का अपना कायदा–कानून होता है। वतन का ईमान वाला बनकर जीना चाहिए और जरूरत पड़े तो कुर्बानी भी करनी चाहिए। मतलब अच्छे नागरिक, ईमान वाला और अच्छा मुसलमान बनना चाहिए। हर क्षेत्र का अलग–अलग ड्रेस कोड है फौज का, वकील का, डॉक्टर का, नर्स का, एन०एस०एस० का, एन०सी०सी० का अपना ड्रेस कोड है। स्कूल में अलग–अलग जाति, मजहब, फिरकों, अमीर–गरीब होगा, सभी एक साथ पढ़ते हैं। बच्चे को शुरू से संस्कार मिले कि हम सब एक हैं, मिलकर प्यार और इज्जत से रहें क्योंकि हम सभी भारत से भारतीय हैं, हिन्द से हिन्दी हैं। मिलावट कुरान में नहीं हैं, मिलावट शरिया में है, इसलिए इस्लाम के प्रति ईमानदार बनें।
सामाजिक कार्यकर्ता नजमा परवीन ने कहा कि हमें कट्टरपंथी मौलानाओं के बहकावे में न आकर रसूल के रास्ते पर चलना है। हिजाब के चक्कर मे फंसाकर मौलाना मुस्लिम बेटियों को घर में बंद करना चाहते हैं। मुस्लिम महिलाओं को आज तक धर्म का हवाला देकर तालीम से दूर रखा गया। मुस्लिम महिलाएं दुनियां की सबसे अधिक अधिकार विहीन महिलायें हैं। हमें हिजाब नहीं, किताब चाहिए। जो न पढ़ सकी, वो अपनी बेटियों को जरूर पढ़ायें और आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर मदीना, शाहजहां, नसीबुन्निशा, सायरा, मजीदून, रेहाना, जमीलून, रजिया, तबस्सुम, नूरजहां, शकीला, रेशमा, जीनत, साबिया, नाजमा, नाजो, परवीन खातून, जुलेखा, जूही, रुखसार, हसीना, नूरजहां बानो, नाज़िया, रेहाना बीबी, रुखसाना बीबी, शबनम, सब्बो परवीन, रुखसार बीबी, शहनाज़, रेहाना, रेशमा, रौशनजहाँ, गुलशन, रेशमा बानो, सुग्गी, सीमा, सन्नो, रोजननिशा, जीनत, आफती, शमसुननिशा, सबनम बीबी, बीबी, सोनी, रूखसाना, रूखसार बीबी, सबीना, बिलकिस, उम्मूल, कौशर जहाँ, रेशमा, बिटटू, रेहाना बीबी, साइस्ता, हुसना, शालिम, नाजरीन आदि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं उपस्थित रहीं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Terrorist Launchpad
बात अपनी

पाकिस्तान ने आपरेशन सीमा से 72 आतंकी लांचपैड हटाए : बीएसएफ

November 29, 2025
Plane Ticket
बात अपनी

बुकिंग के 48 घंटे के अंदर मुफ्त रद करा सकेंगे विमान टिकट

November 5, 2025
V-Mart
बात अपनी

V-Mart कैरी बैग ग्राहकों को भीतर नहीं ले जाने देता लगा जुर्माना

September 22, 2025
Next Post
संतों पर लाठी चलाने वाली नहीं, संतों का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए

संतों पर लाठी चलाने वाली नहीं, संतों का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए

यूपी में सपा की मदद कर रही है कांग्रेस : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

यूपी में सपा की मदद कर रही है कांग्रेस : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की अंतिम यात्रा में भारी हिंसा, दुकानों पर पथराव

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की अंतिम यात्रा में भारी हिंसा, दुकानों पर पथराव

Discussion about this post

Recommended

Anandi Ben Patel

लिव इन रिलेशन में न जाएं बेटियां, अन्यथा खराब हो जाएगा जीवन : राज्यपाल

10 months ago
Kokila Ben Ambani

बनारसी साड़ी का आकर्षण कोकिला बेन अम्बानी को खींच लाया बनारस

crisis in bangladesh

दो महीने पहले ही बांग्लादेश के सेना प्रमुख बने वकार-उज-जमान

Lok Sabha election review

कई बड़े नेताओं के लिए भी सीट नहीं ले पाई कांग्रेस

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?