काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गंगा की प्रथम आरती कर गंगा निर्मलीकरण की कामना

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।  Kashi Vishwanath Dham विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए बनाए गए गंगाद्वार का अभिनंदन नमामि गंगे ने मंगलवार को गंगा आरती कर किया । विश्वनाथ धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश से पूर्व गंगा द्वार से सर्वप्रथम मां गंगा की भव्य आरती उतार कर बाबा विश्वनाथ से मां गंगा की निर्मलता के लिए आशीर्वाद मांगा। । ॐ लिखे सनातनी ध्वज और बाबा विश्वनाथ के प्रिय डमरु संग मां गंगा की दिव्य आरती की गई । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में गंगा किनारे गंदगी कर रही अनेकों सामग्रियों को कूड़ेदान तक पहुंचाया । संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि दिव्य और आकर्षक गंगाद्वार से मां गंगा की आरती उतारकर हमने बाबा विश्वनाथ से मां गंगा के निर्मलीकरण की कामना की है । जगत हित के लिए बाबा विश्वनाथ मां गंगा को अपने शीश पर धरकर धरती पर लाए हैं । मां गंगा का संरक्षण प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है । आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरी , महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल , रश्मि साहू, रंजीता गुप्ता , पूजा मौर्या, विनोद कुमार आदि शामिल रहे ।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें