आईपीएल 2022 : लखनऊ ने चुने अपने तीन खिलाड़ी

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। IPL 2022 आईपीएल 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन आठ की जगह 10 टीमें खेलेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ इस लीग से जु़ड़ने वाली दो नई टीमें हैं। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है। IPL 2022 गवर्निंग काउंसिल ने लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को 22 जनवरी तक ड्रॉफ्ट के जरिए अपने तीन-तीन खिलाड़ियों के नाम बताने को कहा है। अहमदाबाद ने सोमवार को हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को चुना है। वहीं, अब लखनऊ ने भी अपने तीन खिलाड़ियों को चुन लिया है।

राहुल बनेंगे लखनऊ टीम के कप्तान
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम को लीड करने वाले केएल राहुल को लखनऊ ने अपनी टीम से जोड़ा है। पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि राहुल इस फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं। उन्हें लखनऊ की टीम का कप्तान भी बनाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को अपनी टीम में शामिल किया है।

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather