• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष हेल्‍थ

वाराणसी में अपर मुख्य सचिव ने टीकाकरण केंद्र पर बैठी नर्स से कौन सी वैक्सीन लग रही है इसकी ली जानकारी, चिकित्सालयों का किया निरीक्षण

वाराणसी में अपर मुख्य सचिव ने टीकाकरण केंद्र पर बैठी नर्स से कौन सी वैक्सीन लग रही है इसकी ली जानकारी, चिकित्सालयों का किया निरीक्षण

BNPNEWS by BNPNEWS
January 13, 2022
in हेल्‍थ
Reading Time: 1 min read
0
वाराणसी में अपर मुख्य सचिव ने टीकाकरण केंद्र पर बैठी नर्स से कौन सी वैक्सीन लग रही है इसकी ली जानकारी, चिकित्सालयों का किया निरीक्षण
29
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने गुरुवार को जिले की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपीजी मण्डलीय चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय आयुर्वेद अस्पताल व चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही उन्होंने कोविड के तीसरे लहर से निपटने एवं वैक्सीनेशन की जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार पूर्वाह्न लगभग दस बजे अचानक सनबीम वरुणा स्कूल पहुंचे। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी भी थे। स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए लगाये गये कोविड टीकाकरण कैम्प में पहुंच कर उन्होंने वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। टीकाकरण केन्द्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा कि वे अब तक कितना टीकाकरण कर चुके हैं। यहां से वह चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पहुंचे और वहां हो रहे कोविड टीकाकरण की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। टीकाकरण कराने आये लोगों से उन्होंने पूछा कि उन्हें टीकाकरण कराने में कोई असुविधा तो नहीं हो रही। इस दौरान वहां मौजूद आयुर्वेद चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनय मिश्र ने वहां हो रहे टीकाकरण और अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी अपर मुख्य सचिव को दी।
चौकाघाट के बाद अपर मुख्य सचिव कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मण्डलीय चिकित्सालय पहुंचे। मण्डलीय चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने यहां भी 15 से 18 वर्ष के बच्चों तथा वयस्कों के हो रहे टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। टीकाकरण केंद्र पर जाकर उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और टीका लगवाने वाले आ रहे हैं लोगों के बारे में जाना। उन्होंने पूछा कि प्रतिदिन कितने लोग वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर बैठी नर्स से सुबह से हुए वैक्सीनेशन के बारे में पूछा और यह भी पूछा कि इस डेस्क पर कोविड की कौन सी वैक्सीन लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने मण्डलीय चिकित्सालय में लगे आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट को चलवाकर भी देखा। आपरेटर से उन्होंने प्लांट के संचालन की पूरी प्रक्रिया को समझा। निरीक्षण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. ए.के. श्रीवास्तव व मण्डलीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा.एसपी सिंह ने अपस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के बारे में अपर मुख्य सचिव को जानकारी दी। यहां से अपर मुख्य सचिव चोलापुर पहुंचे उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल भी थे। चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने 30 बेड के कोविड केयर सेंटर का उन्होंने निरीक्षण किया। यहां बने 12 बेड के “पीकू वार्ड” को भी उन्होंने देखा। निरीक्षण के दौरान चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. आर.बी. यादव ने अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया कि “पीकू वार्ड” आक्सीजन की सुविधा से लैस है और इसके लिए यहां आक्सीजन प्लांट भी लगा है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने वहां आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने वहां मौजूद चोलापुर ग्राम सभा की निगरानी समीतियों के सद्स्यों के बारे में अपर मुख्य सचिव को जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने समीति के सदस्यों से उनके कार्यों के बारे में बातचीत की। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके मौर्या, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसएस कन्नौजिया, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके पाण्डेय, डा. अतुल सिंह मौजूद थे। इसके पूर्व बुधवार की रात अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक कर कोविड के तीसरी लहर से निपटने के लिये की गयी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख आधिकारी मौजूद थे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Lakshmi Hospital
हेल्‍थ

अब नये कलेवर में मरीजों के सेवार्थ होगा लक्ष्मी हॉस्पिटल

June 19, 2026
Six Pocket Syndrome
हेल्‍थ

सिक्स-पॉकेट सिंड्रोम: बढ़ती सामाजिक चुनौती है

November 1, 2025
Health Insurance
हेल्‍थ

जीएसटी शून्य होने से ज्यादा कवरेज वाले हेल्थ इंश्योरेंस की मांग 38 % बढ़ी

October 30, 2025
Next Post
ट्रेन हादसा : पश्चिम बंगाल के दोमोहानी के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत, कई घायल

ट्रेन हादसा : पश्चिम बंगाल के दोमोहानी के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत, कई घायल

मकर संक्रांति के कारण वाराणसी में दो दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, 14 की सुबह से 16 जनवरी की सुबह तक लागू रहेगा प्लान

मकर संक्रांति के कारण वाराणसी में दो दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, 14 की सुबह से 16 जनवरी की सुबह तक लागू रहेगा प्लान

वाराणसी में 24 घंटे में मिले 500 से ज्‍यादा कोरोना संक्रमित मरीज, मकर संक्रांति पर गंगा नहाने के दौरान ध्‍यान दें इस नियम को

वाराणसी में 24 घंटे में मिले 500 से ज्‍यादा कोरोना संक्रमित मरीज, मकर संक्रांति पर गंगा नहाने के दौरान ध्‍यान दें इस नियम को

Discussion about this post

Recommended

उत्तर प्रदेश विधान परिषद : निर्वाचन के लिए वाराणसी में 11, चंदौली में 9, भदोही में 6 मतदेय स्थल

यूपी एमएलसी चुनाव में 36 में से 33 पर भाजपा की जीत

4 years ago
Mahua Moitra

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआइ के छापे

क्रेडिट सुइस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुमान को नौ प्रतिशित बताया, आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटने लगीं

भारत की जीडीपी अक्टूबर-दिसंबर में 5.8 प्रतिशत बढ़ने की संभावना: एसबीआई रिपोर्ट

4 years ago
Rangbhari Ekadashi

रंगभरी एकादशी उत्सव : गौरा की हल्दी, गाए गए मंगल गीत

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?