BNP NEWS DESK। Sky-lamp at the Ghat शरद पूर्णिमा की चांदनी में दशाश्वमेध घाट रविवार की शाम शहीदों की स्मृति में दीपों से जगमगा उठा। कर्तव्य पथ पर प्राण देने वाले पुलिस-पीएसी के 11 बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गंगोत्री सेवा समिति ने वार्षिक आकाशदीप महोत्सव का आयोजन किया।
गंगा में 101 दीपों का दान
Sky-lamp at the Ghat पीएसी बैंड की गमगीन धुनों के बीच विशिष्ट अतिथियों ने 11 आकाशदीप प्रज्वलित किए। बांस की टोकरियों में सजे ये दीप चंद्रहार की तरह दमक रहे थे। इसके बाद मां गंगा में 101 दीपों का दान किया गया।
श्रद्धांजलि पाने वाले जवानों में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, सत्यभान सिंह, रहमत अली, संतोष कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, रवनीश कुमार, निशांत चौधरी, फायर सर्विस चालक तीरथपाल और फायरमैन रोहित शामिल हैं। Sky-lamp at the Ghat
इससे पहले पांच वैदिक आचार्यों ने मां गंगा का षोडशोपचार पूजन किया। समिति अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि कार्तिक में आकाशदीप दिवंगत आत्माओं का मार्ग आलोकित करते हैं। आयोजन में सचिव दिनेश शंकर दुबे, कन्हैया त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन राजेश शुक्ला ने किया। Sky-lamp at the Ghat







