BNP NEWS DESK। Jamia Student Movement जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन की ओर से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जामिया नगर थाना पुलिस ने रविवार रात दोनों कांग्रेसी सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर एफआइआर दर्ज कर ली है। आंदोलनकारी छात्रों को भड़काकर महौल बिगाड़ने को लेकर दोनों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने की भी धाराएं लगाई गई हैं। जामिया की ओर से साक्ष्य के तौर पर वीडियो व कुछ फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएं हैं। साक्ष्यों की विवेचना करने के बाद एफआइआर दर्ज करते हुए पुलिस अब दोनों पर कानूनी शिकांजा कसेगी।
इमरान मसूद सीढ़ी लगाकर तो इमरान प्रतापगढ़ी गेट तोड़कर घुसे थे, कसेगा कानूनी शिकंजा
बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर 12 अक्टूबर से चल रहे प्रदर्शन के बीच दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे जाने से परिसर में तनाव बढ़ गया है।
शुक्रवार को दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’, ‘फ्री शरजील इमाम’ और सेना को लेकर आपत्तिजनक नारे लिखे पाए गए थे। इसकी कड़ी निंदा करते हुए जामिया प्रशासन ने शनिवार को नारों पर पेंट करा दिए थे। पर दोपहर होते-होते छात्रों व सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प ने टेंशन बढ़ा दी। इस झड़प के लिए छात्रों को भड़काने का आरोप जामिया ने परिसर में जबरन घुसे सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी पर लगाया। इसे लेकर जामिया प्रशासन ने फोटो और वीडियो साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए शनिवार देर रात शिकायत दी थी। Jamia Student Movement
छात्रों को भड़काकर माहौल बिगाड़ने को लेकर लगाई गई हैं आपराधिक षड़यंत्र की धाराएं
जामिया की शिकायत पर इमरान मसूद व इमरान प्रतापगढ़ी पर बीएनएस की धारा 329 (3) (आपराधिक अतिचार), 126 (2) (गलत तरीके से रोकने), 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 324 (2) (जानबूझकर किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना), 351 (आपराधिक धमकी), 61 (आपराधिक षड्यंत्र) व 3 (5) (सामान्य आशय) एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 के सेक्शन-3 (सामान्य लोक संपत्ति को नुकसान) के तहत एफआइआर दर्ज की है। Jamia Student Movement







