• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

169 वर्ष बाद सामने आया तात्या टोपे का हुक्मनामा

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 250 से अधिक दस्तावेज मिले

BNPNEWS by BNPNEWS
May 1, 2026
in News
Reading Time: 1 min read
0
Tatya Tope

169 वर्ष बाद सामने आया तात्या टोपे का हुक्मनामा

9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Tatya Tope  स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष की कई गाथाएं इतिहास के पन्नों में अमिट हैं। अब 169 वर्ष बाद ऐसा पन्ना सामने आया है, जो कुछ शब्दों में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की रणनीति बता रहा है। यह है संग्राम के महानायक तात्या टोपे का हुक्मनामा।

Tatya Tope बुंदेली भाषा में काली स्याही में लिखे इस दस्तावेज में तात्या टोपे समस्त सूबेदार, सरदार, सिपाही, पलटन और तोपखाना को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘राजा चरखारी ने एक मसविदा (प्रारूप) लिखकर भेजा है। अब आप सभी सिपाही और सरदार एकत्र होकर योजना तैयार करें, जो आप सबको स्वीकार होगा वह हमको (तात्या टोपे) को स्वीकार होगा।’

पत्र में पीछे की तरफ अंकित है मिति चैत्र, वदी सात, संवत 1914 यानी वर्ष 1857। सबसे ऊपर पूरे नाम वाला तात्या टोपे का हस्ताक्षर, सात पंक्तियों में भेजा गया यह संदेश क्रांति की रणनीति, तात्या का संगठन कौशल, निर्णय और नेतृत्व क्षमता को दिखाता है। इन दस्तावेजों को डिजिटाइज करने का कार्य ‘ज्ञान भारत मिशन’ के तहत किया जा रहा है।
बता दें, तात्या टोपे गुरिल्ला युद्ध में महारथी थे। उनकी निर्णय क्षमता को कई इतिहासकारों ने सराहा है। लेखक एंड्रयू वार्ड ने अपनी पुस्तक ‘कानपुर 1857’ में लिखा है कि 1857 के सभी विद्रोहियों में तात्या टोपे सबसे प्रतिभासंपन्न सिपहसालार थे। Tatya Tope

अब तात्या के हुक्मनामे ने इस धारणा को और पुष्ट कर दिया है। तात्या टोपे (रामचंद्र पांडुरंग टोपे) का जन्म 1814 में नासिक (महाराष्ट्र) में हुआ था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वह बुंदेलखंड और मध्य भारत में सक्रिय रहे। अंग्रेजों ने उन्हें शिवपुरी में गिरफ्तार कर लिया था, जहां उन्हें 18 अप्रैल, 1859 को फांसी दी गई थी।

तात्या ने परवाना में कहा, सिर्फ किराना आने-जाने में ‘हासिल’ लिया जाए

तात्या टोपे ने हुक्मनामा ही नहीं परवाना (पत्र) भी लिखे। स्वतंत्रता आंदोलन के समय धन का प्रबंध भी करना होता था। इसमें तात्या के निर्णय महत्वपूर्ण होते थे। वर्ष 1857 का (शुदि चार, संवत 1914) कालपी से उन्होंने बुंदेलखंड के दो कस्बों इटावा और आटा को लिखा कि किराना आने-जाने को छोड़कर अन्य किसी तरह का हासिल (हिस्सा या कर) नहीं लिया जाए।
पुरातत्व संचालनालय के आयुक्त मदन कुमार नागररोज ने बताया कि दस्तावेज को डिजिटाइज करने के दौरान तात्या टोपे से जुड़े पत्र मिले हैं, जो यह बताते हैं कि आंदोलन की योजना कितने सूक्ष्म तौर पर बनाई गई थी।

पुरातत्व अभिलेखागार तक ऐसे पहुंचा पत्र

रियासतों के विलय के बाद उनके यहां उपलब्ध ऐसे दस्तावेज को एकत्र किया गया था। वर्ष 1965 में इन दस्तावेज को भोपाल स्थित पुरातत्व अभिलेखागार में लाया गया। वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की गाथा बताने वाले ऐसे लगभग 250 दस्तावेज हैं। हुक्मनामा, परवाना, पत्र सहित 126 दस्तावेज तो तात्या टोपे से जुड़े हैं। Tatya Tope

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
Bengal Elections

कोलकाता में स्ट्रांग रूम में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा -

police encounter

एलकेजी की छात्रा को अगवा कर कुएं में फेंकने वाले को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

Prepaid Smart Meter

बिजली कनेक्शन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था समाप्त

Discussion about this post

Recommended

छत्रपति शिवाजी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से विवाद

छत्रपति शिवाजी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से विवाद

3 months ago
Sambhal Violence Report

दंगों की आंच में झुलसे संभल में 45 से घटकर 15 प्रतिशत रह गई हिंदू आबादी

11 months ago
amrit yoga

महाकुंभ में शाही नहीं, अब अमृत स्नान

2 years ago
Buddha Bone Relic

सारनाथ में निकली बुद्ध अस्थि अवशेष की शोभायात्रा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?