महिला चेस टूर्नामेंट में वाराणसी की समृद्धि तिवारी, ऐशानी पाठक, विधि एंजेलिना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

women's chess  Tournament

bnp news desk । women’s chess  Tournament उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली महिला शतरंज खिलाड़ियों ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में 16 मार्च से 22 मार्च को सम्पन्न राष्ट्रीय महिला टीम चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सम्पूर्ण भारतवर्ष में चौथा स्थान हासिल किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच टीम ने अपने खेल कौशल, धैर्य और जुझारूपन का बेहतरीन परिचय दिया।

व्यक्तिगत प्रदर्शन:

ऐशानी पाठक – 3½/7
अर्चिता अग्रवाल – 6/7 (उत्कृष्ट प्रदर्शन)
समृद्धि तिवारी – 4/7
विधि एंजेलिना – 3½/7

अर्चिता अग्रवाल प्रयागराज तथा बाकी तीनों बालिकाएं वाराणसी जिले की है ।

women’s chess  Tournament  वाराणसी के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों व शतरंज प्रेमियों ने बधाइयां दी है जिनमें अशोक सिंह , अजय पाण्डेय, सुशील कुमार वर्मा , विनीत राज तिवारी , तनिष्क द्विवेदी , समीर जायसवाल , धर्मेंद्र कुमार सिंह , रोनित एवं श्लोक साहू आदि ने बधाइयां दी ।
यह सामूहिक प्रयास अनुशासन, रणनीति और अटूट एकाग्रता का प्रतीक है, जो उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।

“खेलों में सफलता केवल पदक जीतने में नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा करने के साहस, निरंतर प्रयास की शक्ति और कभी हार न मानने के जुनून में होती है।” एस. के. वी.टी. किंग्स चेस अकादमी की अध्यक्ष  श्वेता भारती  ने ये जानकारी दी।  women’s chess  Tournament

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें