BNP NEWS DESK। Rotaract Varanasi रोटरैक्ट से जुड़े पूर्व मंडल प्रतिनिधियों और सदस्यों के समूह “हमारा रोटरैक्ट परिवार” का दो दिवसीय राष्ट्रीय मिलन कार्यक्रम 19 एवं 20 मार्च को वाराणसी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न प्रान्तों से आए रोटरैक्ट के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर आपसी स्नेह, मित्रता और सेवा की भावना को और सुदृढ़ किया।
पुराने अनुभवों और यादों को साझा किया
Rotaract Varanasi कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रोटरैक्ट के माध्यम से जुड़े अपने पुराने अनुभवों और यादों को साझा किया तथा समाज सेवा के नए आयामों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर परिचर्चा, संवाद सत्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी मंडलाध्यक्ष नामित रो. दिनेश गर्ग ने किया। उन्होंने रोटरैक्ट के माध्यम से विकसित मित्रता, सेवा भावना और नेतृत्व की परंपरा को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक अहमदाबाद की अंजलि भट्ट और शिराली शाह ने बताया कि इस मिलन का उद्देश्य रोटरैक्ट परिवार के सदस्यों के बीच वर्षों पुराने संबंधों को पुनः जीवंत करना तथा भविष्य में सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देना है। Rotaract Varanasi
वाराणसी प्रवास के दौरान सभी प्रतिभागियों ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए तथा दशाश्वमेध घाट की भव्य गंगा आरती का भी आनंद लिया। साथ ही उन्होंने बनारस के पारंपरिक व्यंजनों जैसे बाटी-चोखा सहित अन्य स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया और शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी भी की।
रोटरैक्ट परिवार की एकता और सेवा भावना को निरंतर मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्य भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से रोटरैक्ट परिवार की एकता और सेवा भावना को निरंतर मजबूत करने के संकल्प के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए, जहाँ वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे।
वाराणसी में इस कार्यक्रम का संयोजन रो. अनिल के जाजोदिया और पूर्व रोटरेक्ट प्रतिनिधि रो. अजीत मेहरोत्रा ने किया Rotaract Varanasi
















Discussion about this post