BNP NEWS DESK। Cruise ship collides with boat वाराणसी में गंगा में क्रूज से नाव टकरा गई। रविवार की शाम हुई दुर्घटना में नाविक गंगा में गिर गया। मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार किया। दुर्घटना से नाव पर सवाल लोगों में दहशत रही।
गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध और शीतला घाट के आसपास बड़ी संख्या में नावें गंगा में थी।
Cruise ship collides with boat इसी दौरान क्रूज का भी संचालन हो रहा था। गंगा आरती खत्म होने के बाद शाम 7:30 बजे नाव अलग-अलग घाटों की ओर जाने लगीं। 15 सवारियों को लेकर नाविक मोनू नमो घाट की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से क्रूज आ रहा था।
मणिकर्णिका घाट पर दोनों आमने-सामने हो गए। जब तक मोनू नाव को संभालता क्रूज से नाव की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोनू नाव से छिटककर गंगा में गिर गया।
इस दुर्घटना से घबरा कर नाव सवार लोगों ने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चिख पुकार सुनकर एनडीआरएफ की पेट्रोलिंग बोट निरीक्षक विनीत सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची।
गंगा नदी में गिरे नाविक मोनू को बाहर निकाला और उसका प्राथमिक उपचार किया। Cruise ship collides with boat
कुछ दिनों पहले तुलसी घाट पर दोनों नावों में टक्कर हो गई थी । इस दुर्घटना में छोटी नाव गंगा में डूब गई थी। उस पर सवार पांच लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गया।
इस घटना के बाद गंगा में नाव के संचालक को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
नाव के संचालन के लिए दो लेने निर्धारित किए गए । अस्सी से नमो घाट की ओर जाने वाली नावों को गंगा के दूसरी तरफ से जाना तय किया गया।
नमो घाट से अस्सी की ओर आने वाली नाव को घाट की तरफ से आना है।
इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। नाविक अपनी नावों को घाटों की तरफ लेकर ही चले जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। Cruise ship collides with boat
















Discussion about this post