प्रत्येक मकान को मिलेगा यूनिक आईडी नंबर

SHARE:

Unique ID number

BNP NEWS DESK।  Unique ID number  जनगणना-2027 हर मायने में खास है। पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रगणक मकानों का सूचीकरण करेंगे। प्रत्येक मकान की डिजी टैग (जियो टैगिंग) होगी।
इसके साथ ही यूनिक आइडी नंबर दिया जाएगा। मकान में रहने वाले परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले लाभ का विवरण दर्ज होगा। किसी भी योजना के लिए आवेदन किए जाने पर यूनिक आईडी नंबर के जरिए परिवार की पूरी डिटेल देखी जाएगी।  Unique ID number

Unique ID number   इस तरीके से किसी भी लाभार्थी को एक ही योजना का दूसरी बार लाभ नहीं मिल सकेगा और न ही अपात्रों का चयन होगा।  देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना की तैयारी चल रही है। अब तक हुई जनगणना में पेपर और पेन का प्रयोग किया गया है। वार्ड में मकान के नंबरों के अलावा परिवार के सदस्यों के विवरण के अलावा अन्य विवरण दर्ज नहीं किया जाता था। इस बार डिजिटल गणना होगी।

प्रगणकों द्वारा प्रत्येक मकान को डिजी टैग दिया जाएगा। यह एक तरह की जियो टैगिंग है। इसके तहत प्रत्येक मकान को यूनिक नंबर आवंटित होगा। मकान में रहने वाले परिवार के प्रत्येक सदस्य और उनको मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ का ब्योरा दर्ज होगा। इसका सबसे अधिक फायदा जियो टैगिंग वाली योजनाओं में मिलेगा।

एक क्लिक पर पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इससे किसी भी तरीके का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। न ही एक मकान नंबर के बदले दूसरे का नंबर फार्म में अंकित किया जा सकेगा, क्योंकि जो भी नंबर अंकित होगा। उसी आधार पर आगे की जांच होगी। डिजी टैग में मकान की स्थिति को भी देखा जा सकेगा। इससे आंकड़ों में सटीकता आएगी। मास्टर प्लान तैयार करने में भी मदद मिलेगी। Unique ID number

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें