BNP NEWS DESK। T20 Super 8 कप्तान हैरी ब्रूक (100) की संयमित और धैर्यपूर्ण पारी के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पल्लेकल में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के 167 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस हार के साथ ही अब सेमीफाइनल में भारत के साथ उसकी भिड़ंत मुश्किल हो गई है। दो मैचों में एक हार और एक मैच रद होने के बाद पाकिस्तान का एक ही अंक है। अब उसका केवल एक मैच श्रीलंका के विरुद्ध शेष है।
T20 Super 8 ऐसे में उसका अब अंतिम चार में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप एक में अभी तीसरे स्थान पर है, लेकिन अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचती भी है तो वह दूसरे नंबर पर रहेगी क्योंकि उसका नेटरनरेट अच्छा नहीं है। ऐसे में भारत से भिड़ने के लिए पाकिस्तान को ग्रुप दो में शीर्ष स्थान के साथ अंतिम चार में जगह बनानी होती, जो अब संभव नहीं दिखता है।
सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं
ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया था, जिससे भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है, जबकि 107 रनों की बड़ी जीत के बाद वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 हो गया है।
अगर भारतीय टीम जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा दे तो उसके चार अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे को हरा दे तो उसके छह अंक हो जाएंगे। तब कैरेबियाई टीम के दो व जिंबाब्वे के शून्य अंक ही रहेंगे। ऐसे में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएंगे। T20 Super 8
अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को और दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे को हरा दिया तो उनके चार-चार अंक रहेंगे लेकिन उनका रन रेट काफी अच्छा है। भारत को तब जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज पर 80-100 रनों से अधिक के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इस स्थिति में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के चार-चार अंक हो जाएंगे। अच्छे रन रेट वाली दो टीमें अंतिम-4 में जाएंगी।
बेहतर रन रेट के लिए जिंबाब्वे के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 220 रन बनाती है तो उसे विपक्षी टीम को 120 या इससे कम पर रोकना होगा जिससे भारत नेट रन रेट के खेल में आगे आ सकता है। अगर जिंबाब्वे पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे 150 से कम में सीमित करना होगा और 11 या 12 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा। T20 Super 8
















Discussion about this post