BNP NEWS DESK। kashi Vishwanath Temple महाशिवरात्रि के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने एसडीएम शंभू शरण और सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया है। इस मामले में चौक थाने में तहरीर दी है।
kashi Vishwanath Temple फुलवरिया निवासी बाबूलाल सोनकर और भदैनी निवासी अनुज पांडे ने चौक थाने में तहरीर देकर बताया कि वे नियमित रूप से मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। रविवार के दिन दर्शन के लिए पहुंचे तो एसडीएम शंभू शरण दस बाउंसरों के साथ मौजूद थे।
आरोप है कि वो भक्तों को गालियां दे रहे थे और धक्का-मुक्की कर रहे थे। दोनों ने इसकी शिकायत मौके पर मौजूद डीएम और कमिश्नर से मौखिक रूप से की। लिखित तहरीर चौक थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में एसडीएम शम्भू शरण का कहना है कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में थी। इन लोगों ने मंदिर के पश्चिमी द्वार जहां से दर्शनार्थियों का निकास होता है उसे रोक कर जबरदस्ती रेलिंग फांद कर गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की।
उनके अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की वजह से इन्हें वहां पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने रोका तो उनसे गाली-गलौज करने लगे। इनके द्वारा फैलाई जा रही अराजकता की वजह से इन्हें गर्भगृह के पास से हटाया गया। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मंदिर प्रशासन के पास मौजूद है। kashi Vishwanath Temple
















Discussion about this post