Navdeep Rinwa मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि विधानसभा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जारी है। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो चुका है। नो मैपिंग में आने वाले वोटरों के साथ ही मैपिंग के बाद भी नाम, उम्र आदि की त्रुटियों को ठीक करने के लिए तार्किक विंसगति को लेकर नोटिस जारी किया जा रहा है।
आयोग की ओर से दावा आपत्ति की तिथि एक माह बढ़ाई जा चुकी है। मतदाता साक्ष्य प्रस्तुत कर इसे ठीक करा सकते हैं। एसआइआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होना है। इसलिए अभी मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाना लाजमी नहीं है।
Navdeep Rinwa मतदाता सूची में तमाम तरह की त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन आदि प्रक्रिया भी चल रही है। एसआईआर की अब तक की प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में कितने बांग्लादेशी, घुसपैठिए मिले। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आयोग का काम नहीं है।
एसआइआर को लेकर बैठक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमवार को वाराणसी में राजनीतिक पार्टियों के साथ एसआइआर को लेकर बैठक के बाद सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों के यह पूछने पर कि विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाया जा रहा है कि सत्ता पक्ष के लोग फार्म छह के जरिए बल्क में नए वोटर बनवाने के साथ ही फार्म सात भरकर विपक्ष से जुड़े लोगों का नाम कटवा रहे हैं? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की बैठक में भी इस तरह की बात उठी थी।
इस मामले में आयोग की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि बल्क में फार्म न लिए जाएं। किसी नाम का कटवाना व जुड़वाना आसान नहीं है। आयोग की ओर से समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिया जा चुका है कि किसी के नाम काटने के पहले उसे नोटिस दिया जाए। Navdeep Rinwa
संबंधित का जवाब लिया जाए। जांच करा ली जाए कि नाम काटा जाना सही है कि नहीं। जोड़ने के दौरान भी वोटर को साक्ष्य देने होते हैं।
यह पूछे जाने पर कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों का नाम एक बूथ पर क्यों नहीं? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह शिकायत सही है। ज्यादा भी हैं। इसको ठीक कराया जा रहा है।
कोशिश हो रही है कि इस तरह की त्रुटियों को ठीक कर लिया जाए। मतदाता को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। फार्म आठ भरकर इस तरह की त्रुटि ठीक करा सकता है।
मानता हूं, मतदाता सूची में अभी गड़बड़ी है…
एसआइआर के ड्राफ्ट रोल में कुछ मृतकों और ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों के नाम अभी हैं। हटाए क्यों नहीं गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिल्कुल, अगर ऐसे लोगों के बारे में जानकारी है तो बता दें। हालांकि हट जाना चाहिए। मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी है, मानता हूं। हालांकि एसआइआर के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इस तरह की कमियां नहीं दिखेंगी। Navdeep Rinwa
मुख्य निर्वाचन अधिकारी इससे पूर्व राजनीतिक पाटियों के तमाम सवालों व शंकाओं का निस्तारण करने के बाद एसआइआर में पूर्ण सहयोग की सिफारिश की। सांस्कृतिक संकुल में बीएलओ से एसआइआर की प्रक्रिया में आ रही परेशानी को जाना। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को अच्छे कार्य के लिए सराहा। मोटिवेट किया। इस दौरान मंडलायुक्त एस राजलिंगम, जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
















Discussion about this post