गंगा में टकराईं दो नावें, डूबने से बचाए गए पांच सवार

SHARE:

Boat in Ganga

BNP NEWS DESK। Boat in Ganga वाराणसी में गंगा में दो नावों के बीच टक्कर हो गई। सोमवार की दोपहर में हुई दुर्घटना में एक नाव डूब गई। उसके सवार पांच लोगों को बचा लिया गया।
Boat in Ganga  भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट से नाव पर सवार होकर हैदराबाद व पुणे के श्रद्धालु गंगा उस पार स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही वह नाव में सवार होकर आगे बढ़े इतने में असि घाट से आ रही तेज रफ्तार बड़ी नाव उससे टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटी नाव पर सवार गंगा में गिर गए और नाव डूबने लगी। यह देखकर तुलसी घाट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवान और आसपास के नाविक मौके की तरफ बढ़े। गंगा में गिरे श्रद्धालुओं को निकालकर दूसरी पर चढ़ाया।

चर्चा है कि छोटी नाव पर सवार किसी भी श्रद्धालु ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था।

नाव पर मौजूद यात्रियों में दिलीप, दर्शना, देवयानी हैदराबाद निवासी, जबकि रोहित, दीपाली पुणे निवासी शामिल रहे।  Boat in Ganga

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें