होली पर नौ स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

SHARE:

Holi Special Trains

BNP NEWS DESK। Holi Special Trains होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में विभिन्न रूटों पर कुल नौ जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तेलंगाना सहित कई राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार ये होली स्पेशल ट्रेनें फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के अंत तक अलग-अलग तिथियों में संचालित की जाएंगी।

Holi Special Trains इनमें पुरी-पटना-पुरी, उधना-हसनपुर रोड-उधना, चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली, गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम, दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी, मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन, सियालदह-गोरखपुर-सियालदह तथा आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल मार्ग की ट्रेनें शामिल हैं। पुरी-पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च तक तथा पटना-पुरी स्पेशल 1 से 29 मार्च तक साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी।

उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च तक और वापसी दिशा में 23 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर होकर गुजरेगी। दक्षिण भारत से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल फरवरी और मार्च की चुनिंदा तिथियों में संचालित होगी।
वहीं गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल को होली स्पेशल के रूप में मार्च माह में विस्तार दिया गया है। दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए दानकुनी-आनंद विहार तथा मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा, जो गया, किउल, नवादा और डीडीयू होकर चलेंगी। Holi Special Trains

इसके अलावा सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर मार्ग पर भी कई स्पेशल ट्रेनें निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा। Holi Special Trains

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें