भारत में भाजपा के हमलों का मुकाबला केवल दीदी कर सकती हैं: अखिलेश

SHARE:

Akhilesh Yadav

BNP NEWS DESK। Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और “भाजपा के हमलों का मुकाबला करने का साहस दिखाने” के लिए उनकी सराहना की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने अपनी पत्नी व लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ यहां राज्य सचिवालय नवान्न में सुश्री बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि केवल दीदी (ममता बनर्जी) ही इस देश में भाजपा के हमलों का मुकाबला कर सकती हैं।

Akhilesh Yadav उन्होंने उत्तर प्रदेश में एसआइआर के दौरान मतदाता सूची से लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की आड़ में एनआरसी लागू करने और लोगों को प्रताड़ित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ममता के साथ यादव की मुलाकात लगभग 40 मिनट तक चली। यादव दोपहर करीब 1:40 बजे राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ पहुंचे थे। अधिकारी ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात है।
अखिलेश ने सोमवार को यहां भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि दीदी (ममता बनर्जी) ने ईडी को हरा दिया है; हमें पूरा विश्वास है कि अब वह एक बार फिर भाजपा को हरा देंगी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी बनर्जी द्वारा हाल ही में जांच एजेंसी द्वारा ‘आइ-पैक’ कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी के दौरान हंगामा करने के संदर्भ में थी। Akhilesh Yadav

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें