एसआईआर के बाद मतदाता सूची-2026 का प्रकाशन, 5.73 लाख के नाम हटे

SHARE:

SIR in Varanasi

BNP NEWS DESK । SIR in Varanasi भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि छह जनवरी को विधानसभा मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण के बाद आलेख्य नामावली (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाश हो गया। गणना प्रपत्र भरने व जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जनपद की आठ विधानसभा क्षेत्र में 5,73,203 लोगों के नाम अपमार्जित (हटा) कर दिए गए। मतदाता अब अपने नाम अपने बीएलओ, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और वोटर एप पर देख सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कापी सौंप कर इसकी शुरुआत की।   साथ ही सभी एआरओ ने बूथों पर बीएलओ को मतदाता सूची सौंपी।

SIR in Varanasi  उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अब कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकता है।
एसआईआर के पहले जनपद में 31,53,705 मतदाता थे। एसआइआर के बाद एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतक) मतदाताओं की संख्या 5,73,203 लोगों के नाम अपमार्जित (हटा) कर दिए गए। इसमें मृतक, अनुपस्थित और हमेशा के लिए शिफ्टेड मतदाता शामिल हैं।

वोटरों को भी दावा करने का मौका मिलेगा

 

इन सभी वोटरों को भी दावा करने का मौका मिलेगा। इस प्रकार अब 25,80,502 मतदाता पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान हो चुका है।
नो मैपिंग (मिलान नहीं) वाले मतदाताओं की संख्या 1,62,680 है जिनको निर्वाचन कार्यालय की तरफ से नोटिस जाएगी। ऐसे मतदाता छह फरवरी 2026 तक अपने दावे और आपत्ति दे सकते हैं। नोटिस के बाद आयोग की ओर से निर्धारित 12 दस्तावेजों में से किसी एक को साक्ष्य के तौर पर देना होगा।

साक्ष्य ठीक रहेंगे तो वोटर बने रहेंगे वरना नाम कटना तय है। सभी दावे और आपत्तियों की विभिन्न स्तर पर जांच तीन मार्च तक की जाएगी। इसके बाद आगामी छह मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

दावा आपत्ति छह जनवरी से छह फरवरी तक

दावा आपत्ति छह जनवरी से छह फरवरी तक की जा सकेगी। इसी क्रम में छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस भी जारी होगा व निस्तारण की प्रकिया भी पूरी की जाएगी। इस प्रकार एसआइआर की कई तिथि बढ़ने के बाद प्रकाशन हो गया।  SIR in Varanasi

31,53,705 जिले में एसआइआर से पूर्व थे मतदाता
25,80,502 मतदाता अब एसआइआर के बाद पूरी तरह सुरक्षित
1,62,680 नो मैपिंग वाले मतदाता जिनको जारी होगा नोटिस  SIR in Varanasi

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें