BNP NEWS DESK। Devvrat Mahesh Rekhe नारायण शिक्षण संस्थान के सभागार में आज बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के प्रदेश प्रभारी कार्यवाह षडानन पाठक कारखेड़कर ने शतक गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में दंड क्रम पारायण करने वाले वेद मूर्ति पं देवव्रत महेश रेखे , पं महेश रेखे, पं निलेश केदार, पं देवेंद्र गढ़ीकर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ओर सारस्वत अतिथि सुब्रत भट्टाचार्य थे।
नारायण शिक्षण संस्थान की ओर से पं देवव्रत महेश रेखे को प्रदीप पाठक कारखेडकर ने रजत पात्र, अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के महामंत्री पं कन्हैया त्रिपाठी,स्थानीय सभासद विजय द्विवेदी, काशी ढूंढे परिवार के अजय शर्मा आदि ने भी वेदमूर्ति को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पं पांडुरंग पुराणिक ने किया। इस अवसर पर पाठक क्लासेज के निदेशक सौरभ जायसवाल, दिवाकर वेदांती उदय कंठाले , आश्रय मिटकर, पवन शुक्ला , मनीष अग्रवाल, विनोद कुमार, शिवम मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विगत 50 दिनों तक वल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय, रामघाट में माध्यंदिन शाखा का एकाकी कंठस्थ दंडक्रम पारायण सकुशल संपन्न करने वाले महाराष्ट्र के वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं तथा वेद विद्यालयों एवं मठ- मंदिरों की ओर से नागरिक अभिनंदन तथा सम्मान किया गया। काशी में प्रथम बार तथा विश्व में दूसरी बार इस प्रकार का दंडक्रम पारायण संपन्न हुआ है।
जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज के आशीर्वाद से, वैदिक सम्राट् श्रीकृष्ण शास्त्री गोडशे की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में, वेदमूर्ति विश्वनाथ भट्ट जोशी जी (आलंदी) की स्मृति में तथा पारायणकर्ता की सौ.पूज्य माताजी के पावन स्मृति में काशी इतिहास में प्रथम बार आयोजित शुक्ल यजुर्वेद माध्यंदिनी शाखा का सम्पूर्ण एकाकी कंठस्थ दण्डक्रम पारायण करने वाले मुख्य पारायणकर्ता वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे घनपाठी जी का सम्मान किया गया।















Discussion about this post