BNP NEWS DESK। Vaishno Devi देशभर से मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब देर रात कटड़ा पहुंचने पर सुबह यात्रा पंजीकरण केंद्र खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार करते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा पंजीकरण के लिए समय सारिणी में बदलाव किया है।
अब कटड़ा पहुंचने पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे यात्रा पंजीकरण और आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त हो सकेगा।
Vaishno Devi वर्तमान में श्रद्धालुओं को सभी यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होता है। इसके बाद ही श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं। देर रात को कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा पंजीकरण केंद्र बंद होने से परेशानी होती थी। अब यात्रा पंजीकरण के समय सारणी में बदलाव से यह परेशानी दूर हो गई है।
अब कटड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित यात्रा पंजीकरण केंद्र पर सुबह पांच बजे से देर रात 12 बजे तक आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा। वहीं, मां वैष्णो देवी के प्रवेशद्वार दर्शनी ड्योढ़ी पर देर रात आनलाइन यात्रा पर्ची लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने ट्रेन टिकट बताने पर तत्काल आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा।
ऐसा इसलिए किया गया है कि आगे सर्दियों में ट्रेन लेट होने से यात्री देर से पहुंचते हैं और केंद्र बंद होने से उन्हें परेशानी होती है। इसी तरह यात्रा के नए ताराकोट मार्ग पर स्थापित यात्रा पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा। चाहे श्रद्धालु आनलाइन यात्रा पर्ची वाले हों या फिर तत्काल सेवा उपलब्ध करने वाले, सभी को आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा। Vaishno Devi
इन केंद्रों पर पहले जैसी रहेगी समय सारिणी
कटड़ा के मुख्य बस अड्डे पर मुख्य यात्रा पंजीकरण केंद्र व अंतर राज्य बस अड्डा पर काउंटर नंबर दो पर यात्रा पंजीकरण केंद्र की समय सारणी पहले जैसी रहेगी। इन दोनों प्रमुख यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर तड़के चार से रात्रि 10 बजे तक आरएफआइडी यात्रा कार्ड यात्रियों को उपलब्ध होगा।
वहीं हेलीपैड पर स्थापित पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं को हेलीकाप्टर सेवा के दौरान ही आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा। सुबह सात से शाम पांच बजे तक यात्रा कार्ड प्राप्त होगा। जम्मू में रेलवे स्टेशन के समीप स्थापित वैश्णवी भवन में यात्रा पंजीकरण केंद्र और जम्मू एयरपोर्ट पर स्थापित यात्रा पंजीकरण केंद्र के समय सारणी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों जगह पर श्रद्धालुओं को सुबह पांच से रात्रि 10 बजे तक आरएफआइडी यात्रा कार्ड प्राप्त होगा। Vaishno Devi
चिंतामणि मंदिर क्षेत्र में भी बनेगा यात्रा पंजीकरण केंद्र
श्राइन बोर्ड की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड कटड़ा के चिंतामणि मंदिर क्षेत्र में भी यात्रा पंजीकरण केंद्र स्थापित करने जा रहा है, जहां पर आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। Vaishno Devi
















Discussion about this post