BNP NEWS DESK। Mobile Phone अब जल्द ही मोबाइल फोन पर नंबर के साथ ही कॉलर का नाम भी दिखेगा। काल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाने की सुविधा (सीएनएपी) का दूरसंचार कंपनियों ने परीक्षण करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह सुविधा देशभर में अगले वर्ष मार्च तक लागू हो जाएगी। इससे धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिल सकेगी।
Mobile Phone दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि वोडाफोन आइडिया ने हरियाणा सर्किल में सीएनएपी सेवा का पायलट परीक्षण शुरू कर दिया है। जियो भी जल्द ही इसी सर्किल से परीक्षण शुरू करेगी।
नई सुविधा के तहत काल करने वाले व्यक्ति का नाम रिसीवर के मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है, जिससे यूजर को काल उठाने से पहले ही पता चल जाता है कि उसे किसने काल किया है।
सूत्रों ने बताया कि परीक्षण सफल रहने पर दूरसंचार विभाग देशभर में चरणबद्ध तरीके से इस सेवा को लागू करेगा। विभाग चाहता है कि 31 मार्च, 2026 तक इस सुविधा को देशभर में लागू कर दिया जाए। Mobile Phone
दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक दिन पहले ही दूरसंचार विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके तहत यह सुविधा सभी यूजर के लिए डिफाल्ट रूप से सक्रिय रहेगी। हालांकि, इस सुविधा का उपयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को इसे निष्क्रिय कराने का विकल्प मिलेगा। Mobile Phone
ट्राई ने फरवरी, 2024 में सिफारिशों में कहा था कि सीएनएपी सुविधा केवल इच्छुक उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराई जाए।
लेकिन दूरसंचार विभाग का मानना था कि यह सेवा स्वचालित रूप से सभी को दी जानी चाहिए, ताकि धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। अब ट्राई ने इसी विचार पर सहमति दी है। हालांकि, सीएनएपी सुविधा केवल 4जी और 5जी नेटवर्क वाले फोन पर ही संभव होगी, क्योंकि 2जी और 3जी नेटवर्क में तकनीकी सीमाएं हैं। Mobile Phone
















Discussion about this post