BNP NEWS DESK। Indian Industries Association इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक होटल ताज में अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एवं हास्पिटैलिटी एक्सपो-2025 आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों की प्रगति पर चर्चा के लिए आइआइए कोर कमेटी की शनिवार को विनायक प्लाजा स्थित दफ्तर में बैठक हुई।
Indian Industries Association राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म और हास्पिटैलिटी एक्सपो में इन्वेस्ट यूपी, उद्योग विभाग, हैंडलूम विभाग, यूपी टूरिज्म व इंडिया टूरिज्म की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूरिज्म एवं हास्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े तमाम एमएसएमई के भाग लेने की सहमति प्राप्त हो गई है। यह एक्सपो निश्चित रूप से काशी और उत्तर प्रदेश की जीडीपी बढ़ाने में सहायक होगा।
एक्सपो में एमएसएमई को पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर बृहद चर्चा होगी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जीआइ तथा ओडीओपी के महत्व पर सेमिनार आयोजित किए जाने हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि एक्सपो में आने वाले अंतरराष्ट्रीय निवेशक निश्चित ही वाराणसी में होटल रिसोर्ट ट्रांसपोर्ट तथा काशी की हेरिटेज संस्कृति पर फोकस करेंगे। आइआइए मुख्यालय लखनऊ तथा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली के माध्यम से लगातार सरकारी विभागों तथा विदेशी दूतावासों के संपर्क में है।
अभी तक पंद्रह देशों के प्रतिनिधियों के आने की सहमति प्राप्त हो गई है।बुद्धिज्म तथा जैन टूरिज्म, एस्ट्रोलाजी तथा वैदिक टूरिज्म तथा धार्मिक पर्यटन पर विशेष सेमिनार होंगे। मीटिंग में राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश भाटिया, राष्ट्रीय टूरिज्म कमेटी के अध्यक्ष राहुल मेहता, राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा, डिविजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, मनीष कटारिया, नीरज पारीक, पंकज अग्रवाल, उमंग गुप्ता तथा ओपी बदलानी आदि ने विचार व्यक्त किए।
















Discussion about this post