न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी ने लगाया 1100 पौधे

SHARE:

New Banaras Camera Society

BNP NEWS DESK।  New Banaras Camera Society सावन माह के चतुर्थ रविवार के मौके पर न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी के द्वारा डुबकियां स्थित हरमन माइनर स्कूल में पौधारोपण का कार्यक्रम वन विभाग के सौजन्य से किया गया l

New Banaras Camera Society विगत कई वर्षों से न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी सावन माह के प्रत्येक रविवार के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम ‘ वृक्ष लगाओ, ऑक्सीजन बढ़ाओ, जीवन बचाओ’ अभियान के तहत करती चली आ रही है l

सोसाइटी के अध्यक्ष त्विषामपति हुदाती ने पौधारोपण के प्रति विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापक को जागरूक किया एवं कहा ग्लोबल वार्मिंग मानव जीवन के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है।

जिससे निजात पाने का सिर्फ एक ही उपाय है पौधारोपण, वृक्ष रहेंगे तभी मानव जीवन इस धरती पर बना रहेगा तथा वृक्ष से ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है इसकी रक्षा करें सुरक्षा करें l

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें