मनु-सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

SHARE:

manu-sarbjot

BNP news desk।  manu-sarbjot दो दिन पहले कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलिंपिक में भारत का खाता खोलने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर की पिस्टल से पदक निकलना मंगलवार को भी जारी रहा, जब उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच डाला।

मनु दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय निशानेबाज भी बन गईं

मनु एक ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गईं। उनसे पहले 1900 ओलिंपिक में ब्रिटिश-इंडो एथलीट नार्मन प्रिचार्ड ने दो पदक जीते थे। इतना ही नहीं वह दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय निशानेबाज भी बन गईं।

manu-sarbjot भारतीय जोड़ी ने चेटेरोक्स निशानेबाजी रेंज पर कोरिया के ली वोन्हो और ओह येह जिन की जोड़ी को 16-10 से हराकर भारत की झोली में दूसरा पदक डाला। हरियाणवी निशानेबाज ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांसा जीता था। मनु को अभी दो अगस्त को 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है और उनके पास पदकों की हैट्रिक लगाने का अवसर है।

सरबजोत के लिए भी यह पदक बड़ी उपलब्धि

मनु के साथ ही सरबजोत के लिए भी यह पदक बड़ी उपलब्धि है। वह भारत के ओलिंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर, अभिनव बिंद्रा, विजय कुमार, गगन नारंग और मनु के बाद पदक जीतने वाले भारत के छठे निशानेबाज बन गए हैं। सरबजोत पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन मिक्स्ड टीम पदक जीतकर उन्होंने इसकी

‘कांस्य पदक जीतने पर मनु और सरबजोत को बधाई। मनु ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने हमें गौरवान्वित किया। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।’  manu-sarbjot

द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति

हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा। कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है। मनु का यह लगातार दूसरा पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण की बानगी पेश करता है।

नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

ओलिंपिक में भारत

– भारतीय हाकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर दर्ज की दूसरी जीत
– तीरंदाजी में भजन कौर व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची
– पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन में निशानेबाज पृथ्वीराज तोंदाईमन 21वें स्थान पर रहे
– रोवर बलराज पंवार सिंगल्स स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें