आदिनाथ ऋषभदेव का जन्म व तप कल्याणक दिवस मनाया गया

SHARE:

Adi Nath Rishabhadev

BNP NEWS DESK।  Adi Nath Rishabhadev चैत्र कृष्ण नवमी दिन बुधवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणकदिवस का सप्तम तीर्थंकर 1008 भगवान सुपार्श्व नाथ की जन्मस्थली श्री भदैनी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र वाराणसी मैं मनाया गया।

Adi Nath Rishabhadev  जन्मोत्सव कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे शुरू हुआ सर्वप्रथम भगवान का 108 कलशो से जलाभिषेक उसके बाद संपूर्ण विश्व में शांति हेतु बृहद शांति धारा की गई। उसके पश्चात भगवान आदिनाथ की पूजन हुई। शाम 7 बजे आरती एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याण दिवस संपूर्ण भारत में विशेष उल्लास के साथ मनाया गया।

भगवान आदिनाथ की जन्म भूमि अयोध्या में पूरे शहर में अब शोभायात्रा निकाली जाती है। चैत्र कृष्ण नवमी को भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याण दिवस है और चैत्र शुक्ल नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्म अयोध्या में हुआ।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में डॉक्टर बी सी अग्रवाल क्षेत्र प्रबंधक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ब्रह्मचारी आकाश जैन सम्यक जैन वीर जैन अमन जैन राहुल जैन शुभम जैन लता जैन के अलावा अन्य जैन धर्म लंबियों ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
जन्मोत्सव कि समस्त कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र कुमार जैन के आचार्यत्व मैं संपन्न हुए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें