वाराणसी इस बार 656 स्थलों पर होगी शक्ति की आराधना

SHARE:

Sharadiya Navratri

BNP NEWS DESK। Sharadiya Navratri शिव की नगरी काशी में शक्ति की अराधना के लिए जिले में 656 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसकी तैयारी पूजा समितियों ने शुरू कर दी है। प्रशासन ने एलआइयू जांच के बाद इसे फाइनल कर दिया है। पूजा समितियों को सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम रखने लिए निर्देशित किया गया है।

Sharadiya Navratri  साथ ही वालंटियर की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती को कहा गया ताकि भक्तों की होने वाली भीड़ काे नियंत्रिति किया जा सके। दर्शन के दौरान किसी को कोई परेशानी न होने पाए।  प्रशासन के मुताबिक काशी जोन में 205 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसके लिए 16 स्थलों पर अस्थाई तालाब बनाए जाएंगे।

इस जोन की प्रतिमाएं यहीं विसर्जित हाेंगी। इसी प्रकार वरुणा जोन में 188 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 50 अस्थाई तालाब होंगे और गोमती जोन में स्थापित होने वाली 263 प्रतिमा के विसर्जन के लिए 162 अस्थाई तालाब बनेंगे।

दो प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होता है। इसमें एक इलेक्ट्रानिक व एक स्थायी प्रतिमा शामिल है। समस्त दुर्गा पंडालों में भक्तों के प्रवेश व निकास द्वार अलग अलग रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा आपदा से निबटने के मुकम्मल इंतजाम व साफ सफाई रखने के लिए भी कहा गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather