BNP NEWS DESK। Sanjay Dutt Nora फिल्म “केडी : द डेविल” का गाना “सरके चुनर” अपने अश्लील बोलों के कारण विवादों में घिर गया है। इसकी चौतरफा जमकर आलोचना हो रही है। बढ़ते विवाद के चलते निर्माताओं ने ‘सरके चुनर’ को यूट्यूब से हटा दिया है। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को मंगली ने गाया है।
Sanjay Dutt Nora इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि ऐसे कंटेंट पर कड़े नियंत्रण की जरूरत है। संगीतकार अरमान मलिक और फिल्म निर्माता ओनिर समेत कई लोगों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। अरमान मलिक ने एक्स पर कहा कि व्यावसायिक गीत लेखन को इस हद तक गिरते देखकर दुख होता है। मैं सचमुच स्तब्ध हूं। फिल्म निर्माता ओनिर ने कहा कि इस गाने पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया।
आजकल संगीत का स्तर बहुत घटिया और घृणित हो गया
हम अजीब देश बनते जा रहे हैं। वैलेंटाइन डे मनाने आदि का हम विरोध करते हैं, जबकि इस बकवास को मंजूरी देते हैं। इंटरनेट मीडिया के एक यूजर्स ने लिखा कि यह देखकर दुख होता है कि गानों में भद्दे और अश्लील बोल कितने आम हो गए हैं। सनसनी फैलाना रचनात्मकता नहीं है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि आजकल संगीत का स्तर बहुत घटिया और घृणित हो गया है।
इस गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगा देना चाहिए। प्रेम के निर्देशन में बनी ‘केडी: द डेविल’ में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और नोरा फतेही अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में 30 अप्रैल को रिलीज होगी। Sanjay Dutt Nora
इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने सभी को निर्देश दिया है कि वे लग रहे आरोपों की जांच करें और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एनएचआरसी की सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने उस शिकायत का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि इस गाने में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले बोल हैं। जो खासतौर पर बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने भी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
गीतकार ने स्वयं को किया अलग
गीतकार रकीब आलम ने “केडी : द डेविल” के गाने “सरके चुनार” के बोलों को लेकर चल रहे विवाद से स्वयं को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह गाना मूल रूप से कन्नड़ का अनुवाद है। मैंने शुरू में इसे करने से इन्कार कर दिया था। मैंने ये गीत नहीं लिखे हैं। इन्हें फिल्म के निर्देशक प्रेम ने कन्नड़ में लिखा है। जब मुझसे ये सब लिखने को कहा गया तो मैंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे और सेंसर भी हो जाएंगे। आलम ने बताया कि फिल्म की टीम ने उन्हें साफ-सुथरे बोलों के साथ एक नया गीत लिखने को कहा है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस गीत में दोहरे अर्थ हैं। Sanjay Dutt Nora
















Discussion about this post