BNP NEWS DESK। Shiv Kachari धर्म और आध्यात्म की राजधानी काशी में बाल्यकाल से ही महादेव के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति होना इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं हैं।गंगातट पर भी ऐसा ही मनोरम और भावपूर्ण दृश्य जीवंत हुआ।महादेव के नन्हें भक्त शिव कचहरी चमकाने में जुटे दिखाई दिए।कई बच्चे नन्हे हाथों से नारियल की जटा लिए शिव मंदिर के फर्श साफ कर रहे थे।
Shiv Kachari नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर पिछले कई दिनों से महाशिवरात्रि तक गंगातटीय शिवालयों में विशेष सफाई अभियान चला रही है।अभियान में बड़ो के साथ बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।शनिवार को जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में गोप्रेक्ष तीर्थ गायघाट पर बड़े महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्वच्छता रूपी सेवा की गयी।
संस्था के सदस्यों ने घंटों श्रमदान कर जमी हुई काई को साफ किया।विग्रहों को गंगाजल से स्नानादि कराया।तदोपरांत पुष्पहार, भस्म, जनेऊ, धूप, दीप, नैवेद्य,
इस कार्य में स्थानीय नेमी श्रद्धालुओं, नाविकों सहित सत्यप्रकाश कुशवाहा, किरण पांडेय, अनुराग सोनकर, राम जी भगत, शिवा, संतुष्ट सोनकर, निखिल, नमन आदि शामिल थे। Shiv Kachari
















Discussion about this post