वाराणसी में राफेल व लड़ाकू विमान का करतब देखने जुटेंगे लोग

SHARE:

Rafale and fighter planes

BNP NEWS DESK। Rafale and fighter planes राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की साक्षी बनी काशी में आगामी अक्टूबर माह में एयर शो होने जा रहा है।
इसमें राफेल समेत 100 से अधिक लड़ाकू विमान, हेलिकाप्टर अपना करतब दिखाएंगे। भारतीय वायुसेना के साहस, शौर्य और पराक्रम देखने को मिलेगा।

इस एयर शो को देखने के लिए पूरे पूर्वांचल व आसपास से लाखों लोगों के आने की संभावना है। इसे लेकर एयर फोर्स और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

Rafale and fighter planes भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एयर शो के आयोजन हो रहा है। लड़ाकू विमान और एरोबेटिक टीमें आसमान में करतब दिखाएंगी।

काशी का आसमान लड़ाकू विमान की गर्जना को महसूस करेगा। अक्टूबर माह में आयोजन की तिथि वर्षा, बाढ़ का पानी उतरने के आधार पर तय की जाएगी।

वैसे इसे दशहरा और देव दीपावली के बीच किसी दिन कराने की योजना है।

ऐसा इसलिए क्योंकि एयर शो में शामिल राफेल, सूर्य किरण, तेजस, सी-295 आदि लड़ाकू विमान अस्सी घाट से नमो घाट के बीच करतब दिखाएंगे। इसे पूरे पूर्वांचल और बिहार से आने वाले दर्शक 84 घाटों की सीढ़ियों और गंगा पार रेती में बैठकर देख सकेंगे।

 

इतनी बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने आएंगे इसलिए पार्किंग, आवागमन, आपात स्थिति आदि की व्यवस्था करनी होगी। Rafale and fighter planes

इसी को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। इसमें एयर फोर्स समेत पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

अधिकारियों ने नमो घाट का निरीक्षण कर शो के आयोजन के लिए जरूरतों का जायजा लिया। चर्चा है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने संसदीय क्षेत्र में होने वाले एयर शो में शामिल हो सकते हैं। Rafale and fighter planes

बाबतपुर एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान

 

एयर शो में भाग लेने वाले विमान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर से उड़ान भरेंगे। वहीं हैंगर में पार्क किए जाएंगे।

वैसे संख्या अधिक होने की वजह से सभी का बाबतपुर से उड़ान भरना संभव नहीं होगा। बताया जाता है कि इसीलिए प्रयागराज और अन्य हवाई पट्टियों का प्रयोग हो सकता है।

अलग-अलग स्थानों से उड़ान भरने के बावजूद विमानों की टाइमिंग और एक साथ करतब में एकरूपता होगी। शो के एक सप्ताह पूर्व से विमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। दो-तीन दिनों अभ्यास भी चलेगा। Rafale and fighter planes

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather