BNP NEWS DESK। Dalmandi दालमंडी सड़क चौड़ीकरण को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली। प्रशासन और मस्जिद कमेटियों के बीच सकारात्मक संवाद के बाद चौक से नई सड़क मार्ग पर स्थित पांच मस्जिदों की नापी कराई गई।
Dalmandi इसमें करीम उल्लाह बेग मस्जिद, संगेमरमर मस्जिद, अली रजा मस्जिद, निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग, वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीमों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से मापी की प्रक्रिया पूरी की।
इससे पहले परियोजना के तहत 150 से अधिक मकानों का मुआवजा वितरण और सहमति के आधार पर ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।
अधिकारियों के अनुसार मस्जिद कमेटियों को परियोजना की आवश्यकता और विकास कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया गया, जिसके बाद अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर सहमति बनी।
सहमति बनने के बाद मस्जिद की नापी का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के समन्वय की सराहना की है। Dalmandi
अब दालमंडी चौड़ीकरण को और रफ्तार मिलेगी। मालूम हो कि करीब 650 मीटर लंबी दालमंडी की सकरी गली को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। जिससे क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन बेहतर होगा। Dalmandi













Discussion about this post