निर्भया दिवस के अवसर पर वाराणसी में हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

SHARE:

Nirbhaya Day

BNP NEWS DESK। Nirbhaya Day निर्भया दिवस के अवसर पर तहसील राजातालाब पर महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव,बाल विवाह के खिलाफ शुक्रवार को सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरी। लोक समिति व आशा ट्रस्ट द्वारा आयोजित पदयात्रा व जन आक्रोश रैली में छेड़खानी,बलात्कार, महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से आयी सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा करते हुए जोरदार रैली निकाली।

पदयात्रा रैली मेहदीगंज से राजातालाब तहसील तक निकाली गयी

पदयात्रा रैली मेहदीगंज से राजातालाब तहसील तक निकाली गयी। तख्ती बैनर लिए महिलाएं महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नहीं रहना है हिंसा नही सहना है, भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे आदि कई प्रकार के स्लोगन लिखे तख्ती के साथ पूरे राजातालाब बाजार का भ्रमण किया।

Nirbhaya Day इस दौरान जी टी रोड पर अफरातफरी का माहौल बन गया सड़क के दोनों किनारों गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी और घंटो जाम की स्थिति बन गयी। रैली ब्लॉक मुख्यालय से होते हुए राजातालाब तहसील पर पहुंचा मुख्य गेट पर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंत में लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ग्यारह सुत्रीय मांगपत्र महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तहसीलदार सतीश वर्मा को सौंपा।

सरकार को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि दिल्ली में बेटी श्रद्धा को उसके प्रेमी ने गुस्से में मारकर टुकड़े टुकड़े कर डाला दिल दहला देने वाली यह केवल एक घटना नहीं है बल्कि हर गांव व शहर में आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं हो रही है , सरकार को इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवम्बर से आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के 70 गांवों में महिला हिंसा के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव गांव में नुक्कड़ सभा, रैली, जुलूस, हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

 आये दिन छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं हो रही

Nirbhaya Day लोक समिति की सोनी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आये दिन छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं हो रही है, इसलिए हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपनी हाथ में लेनी होगी। महिला संगठन कि अनीता ने कहा कि गाँव ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है इसलिए शराब को पूरे प्रदेश में बिहार की भांति बंद करने की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, राजकुमारी, मनजीता, ज्योति, सिताबुन, सोनी, आशा,मधुबाला, शमबानो, प्रेमा,चन्द्रकला, आशा, विद्या, मैनम, नन्दलाल मास्टर, श्यामसुन्दर ,रामबचन, शिवकुमार, पंचमुखी,सरोज, बेबी,सीमा आदि लोग शामिल रहे। धरने का नेतृत्व लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, संचालन सोनी ,अध्यक्षता अनीता और धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather