• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

अमूल प्लांट के बनने से वाराणसी और आसपास के लाखों किसानों को होगा फायदा

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट व अक्षय पात्र मेगा किचेन का किया निरीक्षण

BNPNEWS by BNPNEWS
July 3, 2022
in News
Reading Time: 1 min read
0
Development Work in Varanasi

अमूल प्लांट के बनने से वाराणसी और आसपास के लाखों किसानों को होगा फायदा

24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Development Work in Varanasi. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रविवार को डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान के साथ वाराणसी आये। राजकीय वायुयान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वहीं से वे सड़क मार्ग से करखियाव स्थित बनास काशी संकुल पहुंचे और 500 करोड़ की रुपये लागत से निर्माणाधीन अमूल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया।
मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेने के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने के बाबत अमूल के अधिकारियों को निर्देश दिया। पौधरोपण बाद अमूल प्लांट के ठीक सामने स्थित एग्रो पार्क के बारे में जानकारी ली। वही प्लांट के ठीक बगल में खाली व घास फूंस वाली जगह की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। बताते चलें कि गत वर्ष 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करखियांव में बनास काशी संकुल (अमूल प्लांट) की आधारशिला रखी गयी थी। यह प्लांट वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के लिए कई मायनों में उपयोगी साबित होगा। एक ओर जहां इस प्लांट से 50 किलोमीटर तक के गांव जुड़ जाएंगे। वहीं प्लांट के शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से गांवों में दुग्ध कलेक्शन सेंटर भी खोले जाएंगे। हर गांव में दूध समिति बनाए जाने के साथ ही इस परियोजना में दूध के अलावा आइसक्रीम, पनीर, खोवा, मक्खन का भी उत्पादन होगा। निश्चित रूप से जब यह प्लांट जब तैयार हो जाएगा, तो पूरे वाराणसी और आसपास के लाखों किसानों को फायदा होगा।
तत्पश्चात मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र अराजीलाइन विकासखंड के शाहंशाहपुर स्थित राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र तथा लगभग 23 करोड़ रुपये धनराशि से बने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भी निरीक्षण किया और पूरी क्षमता से इसे संचालित किए जाने हेतु मौके पर उपस्थित प्लांट के अधिकारियों को निर्देशित किया।गौरतलब है कि इस कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट में प्रतिदिन लगभग 90 टन गोबर को प्रसंस्करण करने की क्षमता है। इससे प्रतिदिन ढाई टन कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) का उत्पादन होता है। इसके अलावा ठोस खाद के रूप में 30 टन और तरल खाद के रूप में 40 टन का उत्पादन किया जा रहा है। इससे जैविक खेती को जहां बढ़ावा मिल रहा है, तो वहीं पशुपालकों के पशुओं का गोबर बिक्री का अवसर भी मिल रहा है।
इसके बाद मुख्य सचिव ने अर्दलीबाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में 13.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अक्षय पात्र मेगा किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान वे प्राइमरी स्कूल के बच्चों से मिलकर काफी प्रभावित हुए। बच्चों ने संस्कृत में श्लोक सुनाया, जिससे प्रभावित हो मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए 1100 रुपये का पुरूस्कार दिया। ममता पटेल ने संस्कृत में श्लोक पढ़कर मुख्य सचिव का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, एडीजी, आईजी के0सत्यनारायण, सीपी ए0सतीश गणेश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज कुमार पांडेय, अमूल प्लांट के स्थानीय प्लांट मैनेजर व सिविल इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
ropeway in varanasi

यूपी के मुख्य सचिव ने कैण्ट से गोदौलिया तक बनने वाले रोप-वे निर्माण कार्य इसी माह शुरू करने का दिया निर्देश

PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मेें हैदराबाद को भाग्यनगर कहा

Bindu Madhav Temple of Varanasi

औरंगजेब ने 1669 को काशी में बिंदु माधव मंदिर ध्‍वस्‍त कराकर बना दिया आलमगीर मस्जिद

Discussion about this post

Recommended

Varanasi Municipal Corporation

जो स्वकर निर्धारण नहीं देगा, माननी होगी जीआइएस सर्वे रिपोर्ट

Kanyakumari Vidya Mandir Inter College

काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में कन्याकुमारी इंटर कालेज को 11 पदक

2 years ago
Lalit Chakra

ललित चक्र के वार्षिक उत्सव में बांग्‍ला नाटकों की प्रस्‍तुत‍ि

2 years ago
murder in mainpuri

गाजीपुर में घरेलू कलह में पत्नी और बच्चों की हत्याकर फांसी पर झूल गया मैकेनिक

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?