• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया, रखीं पांच शर्तें

ईरान ने हार नहीं मानी तो ट्रंप करेंगे करारा प्रहार

BNPNEWS by BNPNEWS
March 26, 2026
in News
Reading Time: 1 min read
0
Iran war

ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया, रखीं पांच शर्तें

16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

bnp news desk ।  Iran war पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के प्रयास धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिख रहे हैं। युद्ध के 26वें दिन अमेरिका ने ईरान के सामने युद्ध रोकने के लिए 15 सूत्रीय प्रस्ताव रखा। तेहरान ने कुछ घंटे बाद अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब तो दिया, लेकिन अपनी ओर से पांच शर्तें भी रख दीं।

Iran war  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पांच दिन के युद्धविराम के 48 घंटे बाद आए इस अमेरिकी प्रस्ताव में जहां ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर रोक की बात कही गई है, वहीं ईरान ने होर्मुज पर अधिकार को मान्यता देने, दोबारा युद्ध नहीं छेड़ने और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग रखी है।

हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है, मध्यस्थों के जरिये संदेशों के आदान-प्रदान का मतलब अमेरिका के साथ वार्ता नहीं है। बहरहाल, युद्धक्षेत्र में शांति की उम्मीद की किरण सामने आने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कुछ सुधार देखा गया और यह सौ डालर प्रति बैरल से नीचे आ गईं। वार्ता के इन प्रयासों के बीच ईरान और इजरायल ने मिसाइलों की बौछार जारी रखी है।

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर भी मिसाइलें दागीं

ईरान ने खाड़ी के अरब देशों के साथ ही कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर भी मिसाइलें दागीं। इजरायल की ओर से भी ईरान पर हमले जारी रहे।

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ईरान तक अमेरिका का 15 सूत्रीय प्रस्ताव पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने पहुंचाया है।
मध्यस्थता के इस प्रयास में मिस्र के अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ईरान को भेजा गया प्रस्ताव युद्धविराम तक पहुंचने की ‘एक पूरी डील” है। मध्यस्थ ईरानियों और अमेरिकियों के बीच आमने-सामने की बातचीत कराने की कोशिश कर रहे हैं। हो सकता है कि यह बातचीत शुक्रवार को पाकिस्तान में हो जाए।
रायटर के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रेस सेकेट्री कोरोलीन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अगर ईरान अपनी हार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होगा तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस पर करारा प्रहार करने के लिए तैयार हैं, जैसा पहले कभी नहीं किया गया होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप दिखावा नहीं करते और वह कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। ईरान को फिर से कोई गलत अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।   Iran war

ये हैं प्रमुख अमेरिकी प्रस्ताव

– ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करना होगा और परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा करना होगा।

– संवर्धित परमाणु सामग्री अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सौंपेगा। एजेंसी को कार्यक्रम तक पूर्ण पहुंच दी जाएगी।

– नतांद परमाणु संयंत्र, इस्फहान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र और फोर्दो ईंधन संवर्धन संयंत्र को निष्क्रिय व नष्ट करना होगा।

 

– पूरे क्षेत्र में हमास, हाउती और हिजबुल्ला जैसे प्राक्सी संगठनों की फंडिंग और हथियार देना बंद करना होगा।

– होर्मुज जलडमरूमध्य एक स्वतंत्र समुद्री मार्ग के रूप में खुला रहेगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय आवागमन में बाधा न आए।

– बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करना होगा। मिसाइलों के प्रकार और उसकी मारक क्षमता निर्धारित होगी।

– बदले में अमेरिका ईरान से सभी प्रतिबंध हटाएगा और बुशहर में असैन्य परमाणु कार्यक्रम के विकास में मदद करेगा।

ईरान की पांच शर्तें

1. ईरान पर आक्रमण और हत्याओं पर पूरी तरह रोक लगे।
2. यह सुनिश्चित करें कि ईरान पर फिर युद्ध न थोपा जाए।
3. युद्ध से हुए नुकसान और हर्जाने का भुगतान किया जाए।
4. सभी मोर्चों और सभी गुटों के विरुद्ध युद्ध की समाप्ति हो।
5. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता।   Iran war

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

June 1, 2026
Biomining
News

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
smart city
News

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

May 26, 2026
Next Post
Ram Navami

भीड़ बढ़ने पर रामनवमी में भी लागू होगा महाकुंभ का फार्मूला

Arya Mahila PG College

महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाती है शिक्षा

  FASHION SHOW

इंक्रेडीबल फाउंडेशन के फैशन शो में मॉडलों का द‍िखा जलवा

Discussion about this post

Recommended

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, दुकानें खोलने की सम-विषम व्यवस्था हटी

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, दुकानें खोलने की सम-विषम व्यवस्था हटी

4 years ago
protein supplement

आईसीएमआर ने कहा- प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से बचें

Murder of Husband

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ग्राइंडर से काटा पति का सिर और हाथ-पैर

6 months ago
Kasi-Tamil Sangamam

संगमम में आए तमिलनाडु के मठ मंदिर के अधीनम से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया संवाद

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?