• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

हरीश राणा का 13 साल के संघर्ष की यात्रा पर विराम

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी हरीश को परोक्ष इच्छामृत्यु की अनुमति

BNPNEWS by BNPNEWS
March 25, 2026
in News
Reading Time: 1 min read
0
Harish Rana

हरीश राणा का 13 साल के संघर्ष की यात्रा पर विराम

15
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

bnp news desk ।  Harish Rana हरीश राणा का नाम आज एक ऐसे इंसान के रूप में लिया जा रहा, जिनके जीवन के 13 साल के लंबे संघर्ष ने न सिर्फ उनके परिवार के धैर्य, सेवा, समर्पण की कठिन परीक्षा ली, बल्कि अब अपने जैसे न जाने कितने लोगों की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

Harish Rana मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हरीश राणा कभी एक सामान्य, खुशहाल जीवन जीने वाले होनहार छात्र थे। परिवार, पढ़ाई व सपनों से भरी उनकी दुनिया एक हादसे के बाद बदल गई। 2013 में 20 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन हरीश ने शाम साढ़े छह बजे अपनी बहन से बात की थी। एक घंटे बाद परिवार खबर मिली कि उनका बेटा पीजी की चौथी मंजिल से गिर गया है।
सिर में गंभीर चोट थी, पर तब परिवार को ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि अब वह कभी उठ नहीं पाएंगे। शुरुआती कुछ महीने उम्मीद व इलाज के बीच बीते। परिवार को भरोसा था कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। डाक्टरों ने भी कुछ समय तक सकारात्मक संकेत दिए।

हरीश राणा का नाम आज एक ऐसे इंसान के रूप में लिया जा रहा, जिनके जीवन के 13 साल के लंबे संघर्ष ने न सिर्फ उनके परिवार के धैर्य, सेवा, समर्पण की कठिन परीक्षा ली, बल्कि अब अपने जैसे न जाने कितने लोगों की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

 

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हरीश राणा कभी एक सामान्य, खुशहाल जीवन जीने वाले होनहार छात्र थे। परिवार, पढ़ाई व सपनों से भरी उनकी दुनिया एक हादसे के बाद बदल गई। 2013 में 20 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन हरीश ने शाम साढ़े छह बजे अपनी बहन से बात की थी। Harish Rana

एक घंटे बाद परिवार खबर मिली कि उनका बेटा पीजी की चौथी मंजिल से गिर गया है। सिर में गंभीर चोट थी, पर तब परिवार को ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि अब वह कभी उठ नहीं पाएंगे। शुरुआती कुछ महीने उम्मीद व इलाज के बीच बीते। परिवार को भरोसा था कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। डाक्टरों ने भी कुछ समय तक सकारात्मक संकेत दिए।
जैसे-जैसे समय बीतता गया, हकीकत सामने आने लगी। हरीश की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। इलाज लंबा व महंगा था और परिणाम अनिश्चित। परिवार ने अपनी पूरी जमा-पूंजी लगा दी। Harish Rana

बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, पर हरीश की हालत जस की तस रही। उनकी सांसें तो चल रही थी, पर 2013 से वह जिंदा लाश की तरह बिस्तर पर थे। क्वाड्रिप्लेजिया से पीड़ित (शत प्रतिशत दिव्यांग) हरीश का शरीर पूरी तरह निष्क्रिय हो गया था। उनको यूरिन बैग लगा था व नली के सहारे फीडिंग की जा रही थी।

एक ओर पिता की आर्थिक क्षमता ने जवाब दिया तो दूसरी ओर बेटे का असहनीय कष्ट परिवार के लिए देखना मुश्किल हो रहा था।

लगा दी जीवन भर की जमा पूंजी, बेच दिया था घर

हरीश राणा के माता-पिता ने जितना हो सकता था, सब कुछ किया। जीवनभर की जमा-पूंजी उनके इलाज पर खर्च कर दी।
दिल्ली में तीन मंजिला मकान था, जो सितंबर 2021 में बेच दिया। हरीश का इलाज कई बड़े अस्पतालों में कराया। 27 हजार रुपये महीने पर नर्स रखी। 14 हजार रुपये प्रतिमाह फिजियोथेरेपी पर भी खर्च किया। दवाओं का हर महीने का खर्च भी 20 से 25 हजार था।
सरकार से कोई मदद नहीं मिली। वह ताज सेट्स एयर केटरिंग से रिटायर हो चुके हैं व करीब साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। छोटा बेटा आशीष एक निजी कंपनी में कार्यरत है। हरीश का इलाज कराने के साथ किसी तरह से गुजारा कर रहे थे।

वेट लिफ्टिंग चैंपियन थे हरीश

हरीश 2013 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक में अंतिम वर्ष के छात्र थे। बाडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले हरीश वेट लिफ्टिंग के चैंपियन थे। उन्होंने कई प्रतियोगिताएं भी जीतीं।
जिस दिन दुर्घटना हुई उसके अगले ही दिन वह पंजाब विश्वविद्यालय में होने जा रही वेट लिफ्टिंग की फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले थे।

जिगर के टुकड़े की मौत मांगना नहीं था आसान

 

हरीश के पिता अशोक राणा व उनकी मां निर्मला देवी के लिए अपने जिगर के टुकड़े की मौत मांगना आसान नहीं था। बेटे का जीवन बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, पर एक दिन ऐसा भी आया जब उम्मीदें खत्म हो गईं। आर्थिक स्थिति ने जवाब दे दिया।
बेटे को असहनीय पीड़ा में देखना मुश्किल हो गया। दैनिक जागरण से बातचीत में मां निर्मला देवी ने कहा था कि सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि अपने बेटे की लंबी उम्र की नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे।

हादसे के बाद कब क्या हुआ

20 अगस्त 2013 : हरीश राणा की चंडीगढ़ में पेइंग गेस्ट हास्टल की चौथी मंजिल से गिरकर हादसे में गंभीर ब्रेन इंजरी हो गई और वे परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट (पीवीएस) में चले गए।
जुलाई 2024 : हरीश राणा के परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, पर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।

2025 : परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने प्राइमरी व सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड गठित किए। दोनों बोर्ड ने रिपोर्ट दी कि हरीश की स्थिति स्थिर है व रिकवरी की कोई संभावना नहीं है।
11 मार्च 2026 : सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला व केवी विश्वनाथन की बेंच ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भारत में पहली बार परोक्ष इच्छामृत्यु की अनुमति दी।
13 मार्च 2026 : परिवार ने एम्स में हरीश को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू की। ब्रह्माकुमारी बहनों ने घर से विदाई दी।

14 मार्च 2026 : हरीश को एम्स दिल्ली के पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया। हरीश को गाजियाबाद में उनके घर से एम्स तक लाया गया।
15 मार्च 2026 : हरीश राणा को घर से एम्स में शिफ्ट किया गया।

मार्च का तीसरा सप्ताह : चिकित्सकों की टीम ने परोक्ष इच्छामृत्यु के प्रोटोकाल को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया। फीडिंग ट्यूब व अन्य दूसरे उपकरणों हटाया गया।
24 मार्च 2026 : हरीश राणा ने एम्स में चिकित्सकों की निगरानी में अंतिम सांस ली। Harish Rana

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
Gas Cylinder

घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने की अवधि 35 दिन हुई

Ethanol LPG

अब रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथनाल

Sanjay Mishra

अभिनेता संजय मिश्रा ने दुकान पर खड़े होकर बनाया सैंडविच

Discussion about this post

Recommended

वाराणसी में मां गंगा की सांकेतिक रूप से आरती सात अर्चक की जगह एक अर्चक ही करेंगे आरती, कई जगहों पर शाम चार बजे के बाद आने-जाने पर रोक

वाराणसी में मां गंगा की सांकेतिक रूप से आरती सात अर्चक की जगह एक अर्चक ही करेंगे आरती, कई जगहों पर शाम चार बजे के बाद आने-जाने पर रोक

5 years ago
Mandal stariya kala utsav

मण्डल स्तरीय कला उत्सव 2024 का आयोजन

IND vs NZ : मयंक अग्रवाल- चेतेश्वर पुजारा की 107 रन की साझेदारी, भारत को 405 रन की बढ़त

IND vs NZ : मयंक अग्रवाल- चेतेश्वर पुजारा की 107 रन की साझेदारी, भारत को 405 रन की बढ़त

5 years ago
National Disabled Cricket Tournament

वाराणसी में टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?