BNP NEWS DESK। Ganesh Navratri Festival मानसरोवर स्थित श्री रामतारक आंध्रा आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 39वां श्री गणेश नवरात्र महोत्सव आज आश्रम के प्रांगण में सुसज्जित हुए पंडाल में पंचधातु की मूर्ति प्रतिष्ठित हुई।
Ganesh Navratri Festival बुधवार प्रातः 9 बजे आंध्रा आश्रम में भगवान श्री गणेश नवरात्र महोत्सव भव्य रूप से प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम मंडप में दक्षिण भारत के विद्वान पंडित श्री श्याम राव शास्त्री एवं श्री सम्राट बुद्ध शर्मा के द्वारा आश्रम के मैनेजिंग टस्टी सुंदर शास्त्री को यजमान के रूप में कंकण धारण कर दीक्षा दिया गया। मंडप आराधना किया गया जिसमें नवग्रह मंडप की पूजा के पश्चात भगवान की भव्य पंचधातु की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया।
गणेश प्रतिमा को पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया तथा अष्टोत्तर नाम पूजा सहस्त्रनाम पूजा एवं महा आरती मंत्र पुष्पम संपन्न हुए इस कार्यक्रम में दक्षिण भारत से आए सैकड़ों भक्तों ने आश्रम प्रांगण में गणेश पूजा को बहुत ही श्रद्धा से देखा। गणपति बप्पा मोरया के नारे भी लगे, पूरा वातावरण गणेश मय हो गया सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तथा अन्न दान भी संपन्न हुए इसी क्रम में शाम 6.30 से पूजा अर्चना होगा।
शाम 4 बजे श्री उलिमिरी सोमायजुलु से द्वारा विनायक कथा समंतोपाख्यानम का प्रवचन हुआ इस पूजा में इस कथा को सुनना बहुत आवश्यक माना जाता है। इस कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर श्री सीताराम ने किया
इस कार्यक्रम में श्रीमती उमा, धरणिजा,अनुपम भट्टाचार्य, वी वी एस पी गणेश ,पप्पू कृष्ण प्रसाद,पप्पू मूर्ति, आशीष टंडन,राजू यादव, संतोष कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।








