संभल जा रहे सपा के चार सांसदों को यूपी की सीमा से दिल्ली लौटाया

SHARE:

Sambhal incident

BNP NEWS DESK। Sambhal incident संभल जा रहे सपा के तीन सांसदों रामपुर के मोहीबुल्लाह नदवी, संभल के सांसद जियाउर रहमान बर्क और मुजफ्फर नगर के हरेंद्र मलिक की कारों को दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते समय यूपी गेट के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रोक कर पुलिस ने वापस दिल्ली लौटाया। पुलिस के वाहन जांच करने के कारण एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर इस दौरान जाम लगा रहा।

Sambhal incident संभल जाते समय कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को भी हापुड़ में पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोककर दिल्ली वापस भेजा।

सपा कार्यालय के बाहर झड़प, पुलिस को चकमा देकर भागे जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के बरेली जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संभल जाने का निर्णय लिया था। इसके लिए सभी मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए।

सभी एक साथ संभल जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उनको रोक दिया। सपा कार्यकर्ता किसी तरह कार्यालय के बाहर निकले। रोकने को लेकर उनकी पुलिस से झड़प हो गयी। इसी बीच जिलाध्यक्ष पुलिस को चमका देकर दूसरे गेट से भाग गए। पुलिस वाले भी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन जिलाध्यक्ष हाथ नहीं आये। अन्य सपाइयों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस उन्हें पुलिस लाइन ले गयी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather